फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman film Bajrangi Bhaijaan in roll Kareena Kapoor

करीना के 15-20 मिनट के लिए इतना बवाल!

Fri, 30 Jan 2015 04:11 PM IST
Updated Fri, 30 Jan 2015 04:11 PM IST
विज्ञापन
Salman film Bajrangi Bhaijaan in roll Kareena Kapoor

आजकल सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' काफी चर्चाओं में हैं। सभी यह जानना चाहते हैं कि आखिर फिल्म में ऐसा क्या है कि करीना कपूर के रोल को लेकर इतना बवाल हो रहा है।

विज्ञापन


अभी तक तो यह कहा जा रहा था कि करीना फिल्म में लीड रोल में हैं, लेकिन खबर है कि करीना इस फिल्म में सिर्फ एक छोटा सा रोल कर रही हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर 15-20 मिनट में करीना ने ऐसा क्या कर दिया है कि इतना बवाल हो रहा है।
विज्ञापन

 

कट्टर हिन्दूवादी संगठन जता चुके हैं विरोध

Salman film Bajrangi Bhaijaan in roll Kareena Kapoor

बजरंगी भाईजान में करीना के रोल को लेकर कई कट्टर हिन्दूवादी संगठन विरोध जता चुके हैं। वहीं करीना की बुर्के और सिंदूर वाली फोटो को लेकर भी कई बार बवाल हो चुका है।

एक अंग्रेजी वेबसाइट ने खबर दी है कि पूरी फिल्म में करीना सिर्फ 15-20 मिनट ही नज़र आएंगी। बेशक ये खबर करीना के फैंस के लिए निराशाजनक है। हालांकि इस खबर की अभी पुष्टि होना बाकी है।

शादी के बाद से करीना कर रहीं संघर्ष

Salman film Bajrangi Bhaijaan in roll Kareena Kapoor

वही सैफ अली खान के साथ शादी के बाद से करीना अपने करियर को बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही हैं। कई फ्लॉप फिल्मों के बाद अजय देवगन के साथ उनकी फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स' ही हिट हो पाई।

इस दौरान वो कई फिल्मों में कैमियो भी करती नज़र आईं। करीना अक्षय कुमार की फिल्म 'गब्बर' में भी एक छोटे से किरदार में नज़र आएंगी। इस फिल्म में वो अक्षय की मृत पत्नी के रोल में होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed