फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman becomes businessman launches restaurent

सलमान बने बिजनेसमैन, खोलेंगे रेस्टोरेंट

Thu, 27 Sep 2012 04:00 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 27 Sep 2012 04:00 PM IST
विज्ञापन
salman becomes businessman launches restaurent

अभिनय के अलावा अपनी चैरिटी कामों में मशरुफ सलमान खान अब बिजनेसमैन बनने जा रहे हैं। सलमान जल्द ही अपना खुद का रेस्टोरेंट शुरु करने जा रहे हैं। काफी दिनों से खबर थी कि सलमान खान अपने रेस्टोरेंट का बिजनेस शुरु करना चाहते हैं लेकिन उन्हें रेस्टोरेंट के लिए एक अच्छी जगह नहीं मिल रही है।

विज्ञापन


काफी खोजबीन के बाद आखिरकार सलमान को मुंबई के खार इलाके में एक जगह पसंद आयी है। सलमान अपनी फिल्मों की शूटिंग में मशरूफ रहते हैं इसलिए उन्होंने यह बिजनेस संभालने के लिए अपने साथ एक पार्टनर भी रखा है। सलमान के साथ पार्टनर जाने-माने फैशन डिजाइनर एशले रिबेलो हैं। ऐशले ही रेस्टोरेंट की डिजाइनिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन


फिलहाल रेस्टोरेंट के इंटीरियर पर काम चल रहा है और जल्द ही यह काम पूरा होने वाला है। आनेवाला माह के मध्य तक सलमान का रेस्टोरेंट शुरु हो जाएगा। गौरतलब है कि सलमान के भाई अरबाज की पत्नी मलाइका अरोरा खान भी रेस्टोरेंट बिजनेस शुरू करना चाहती हैं लेकिन उन्हें अब तक रेस्टोरेंट के लिए कोई अच्छी जगह नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में फैमिली मैन कहे जाने वाले सलमान ने बिजनेस पार्टनर के तौर पर मलाइका की जगह एशले को क्यों चुना यह बात कुछ हजम नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed