शिव के रूप में सलमान तो कौन होगी पार्वती?
अमीश त्रिपाठी के उपन्यास 'मेलूहा के मृत्युंजय' पर बनने वाली फिल्म में सलमान खान शिव की भूमिका में नजर आयेंगे। पर पार्वती की तलाश अब भी जारी है।
साल 2010 में आये इस उपन्यास की लोकप्रियता को देखकर करण जौहर ने इसपर फिल्म बनाने के लिए चुन लिया था। फिल्म के निर्देशक करण मलहोत्रा ने कहा है कि 'लीड रोल यानी शिव के लिए सलमान खान को फाइनल कर लिया गया है और फिलहाल पार्वती की तलाश जारी है, जल्द ही फिल्म की शुटिंग शुरू हो जाएगी।'
हांलाकि उपन्यास 'मेलूहा के मृत्युंजय' में बताई गई शिव की कहानी पर कई धार्मिक संगठनों को एतराज हुआ था। इसलिए फिल्म की चर्चाएं अभी से शुरू हो गई है।
पहले शिव-पार्वती के रोल में थे ऋतिक-करीना
पहले शिव के रोल में ऋतिक और देवी पार्वती का किरदार करीना कपूर निभाने वाली थी। इस फिल्म को पिछले साल दिसंबर में शुरू हो जाना चाहिए था लेकिन फिल्म के हीरो चुने गए ऋतिक रोशन की वजह से ये फिल्म लटकी रही।
ऋतिक की ब्रेन सर्जरी और फिर 'बैंग बैंग' की वजह से वो इस फिल्म के लिए वक्त नहीं निकाल सके। अब लीड रोल के लिए सलमान खान का चयन कर लिया गया है। फिल्म को बनने में होती देरी के चलते करीना कपूर ने भी इस फिल्म से किनारा कर लिया था। लेकिन अब फिल्म पटरी पर लौट आयी है।