फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salim Merchant Happy Birthday Today famous with jodi name Salim Sulaiman singer composer

Salim Merchant: सलीम मर्चेंट को बचपन से रहा संगीत का शौक, ट्रिन्टी कॉलेज लंदन से सिखी थी पियनों बजाने की कला

Mon, 03 Mar 2025 07:56 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 03 Mar 2025 07:56 AM IST
सार

Salim Merchant Happy Birthday: सलीम मर्चेंट एक भारतीय फिल्म संगीतकार और पार्श्वगायक हैं। वह चक दे इंडिया और फैशन जैसी फिल्मों में संगीत देने के लिए मशहूर हैं। आज उनके 51वें जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। 

विज्ञापन
Salim Merchant Happy Birthday Today famous with jodi name Salim Sulaiman singer composer
सलीम मर्चेंट का आज है 51वां जन्मदिन - फोटो : इंस्टाग्राम@salimmerchant

विस्तार

सलीम-सुलेमान एक प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार जोड़ी है, जिसमें दो भाई, सलीम मर्चेंट और सुलेमान मर्चेंट शामिल हैं। यह जोड़ी मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों के लिए संगीत बनाती आई है और भारतीय फिल्म उद्योग में अपनी अनूठी शैली और मधुर संगीत के लिए जानी जाती है। आज सलीम मर्चेंट का जन्मदिन है। इस खास मौके पर जानते हैं सलीम की जिंदगी से जुड़ी कई दिलचस्प बातें...
विज्ञापन

 

सलीम-सुलेमान की जोड़ी 
सलीम-सुलेमान का पूरा नाम सलीम मर्चेंट और सुलेमान मर्चेंट है। यह दोनों भाई एक संगीतमय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। सलीम मर्चेंट का जन्म गुजरात के बहुत में एक इस्माइली मुसलमान परिवार में हुआ था। इनके पिता का सदरुद्दीन मर्चेंट है।  इनके बड़े भाई का नाम सुलेमान मर्चेंट हैं। सलीम को बचपन से ही संगीत का काफी शोक रहा है। सलीम पियनों बेहद सलीके से बजाते हैं। उन्होंने इसकी शिक्षा ट्रिन्टी कॉलेज ऑ लंदन से ली थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सलीम मर्चेंट का जन्म
सलीम मर्चेंट का जन्म 3 मार्च 1974 मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था और इनके पूर्वज गुजरात के कच्छ क्षेत्र के मुंद्रा शहर से थे। इनके पिता, सादरुद्दीन मर्चेंट, एक संगीतकार थे, जो इस्माइली स्काउट्स ऑर्केस्ट्रा का नेतृत्व करते थे। सलीम की शादी जेनी मर्चेंट से हुई है। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम आयशा मर्चेंट है। 
 
विज्ञापन

संगीत करियर की शुरुआत
सलीम ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों में पार्श्व संगीत बैकग्राउंड स्कोर तैयार करने से की। उनकी पहली बड़ी सफलता 2003 में फिल्म "भूत" के लिए पार्श्व संगीत से मिली, जिसे दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा। इसके बाद, उन्हें करण जौहर की फिल्म "काल" में संगीत रचना का मौका मिला, जिसने उनके करियर को एक नई ऊंचाई दी।

प्रसिद्ध फिल्में और संगीत
सलीम-सुलेमान की जोड़ी ने कई लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्मों के लिए संगीत दिया है। दोनों को असली सफलता तब मिली, जब उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म "चक दे इंडिया" के लिए संगीत तैयार किया। इस फिल्म का टाइटल ट्रैक "चक दे इंडिया" और "मौला मेरे मौला" जैसे गाने आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। इसके बाद "फैशन" का "मर जावा" और "आशियां", "रब ने बना दी जोड़ी" का गाना "तेरा होने लगा हूं" और "डांस पे चांस", फिल्म "कुर्बान" का "शुक्रान अल्लाह" गाना लोगों के दिलों में बस गया। "बैंड बाजा बारात" और "मर्दानी" जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में उनके संगीत ने उन्हें बॉलीवुड के खास संगीतकारों में शामिल कर दिया।

पॉप संगीत से भी मिली प्रसिद्धि
सलीम-सुलेमान ने कई भारतीय पॉप बैंड जैसे वीवा, आसमां, श्वेता शेट्टी, और स्टाइल भाई के लिए भी संगीत तैयार किया। सलीम ने इंडियन आइडल सीजन 5 और 6 के अलावा  इंडियन आइडल जूनियर और वॉयस ऑफ इंडिया जैसे रियलिटी शो में जज की भूमिका निभाई और कई टीवी शो के लिए थीम संगीत भी तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed