फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salim khan tweets on salmans mention as grandfather in a television show

सलमान को दादा की उम्र का बताने पर भड़के सलीम खान

Mon, 11 Jul 2016 04:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 11 Jul 2016 04:40 PM IST
विज्ञापन
salim khan tweets on salmans mention as grandfather in a television show
salman khan - फोटो : getty

ट्विटर पर हमेशा सक्रिय रहने वाले सलमान खान के पिता सलीम खान ने उन लोगों को जमकर फटकार लगाई है, जिन्होंने सलमान को एक टीवी शो में दादा की उम्र का बता दिया।  बॉक्स ऑफिस बॉक्स पर सफलता की गारंटी बन चुके सलमान की उम्र को लेकर एक टीवी डिबेट में किसी ने बार-बार यह कह दिया कि 'सलमान खान इतने बूढ़े हो चुके हैं कि वह दादा का किरदार निभा सकते हैं।'

विज्ञापन

शो में बार-बार कहा गया कि सलमान बूढ़े हो चुके हैं

salim khan tweets on salmans mention as grandfather in a television show
फाइल फोटो - फोटो : getty

सलीम खान ने यह सुनते ही तुरंत एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। अपने पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'शो में बार-बार कहा गया है कि सलमान इतने बूढ़े हो चुके हैं कि वह दादा का किरदार निभा सकते हैं। मैं उन लोगों से आग्रह करूंगा कि वे थियेटर जाकर सुल्तान जरूर देखें।'

अपने दूसरे और तीसरे ट्वीट में सलीम खान ने लिखा, 'हैरत है कि कैसे एक दादा कि उम्र का आदमी ऐसा कर सकता है। दूसरों को दुख पहुंचाने का लालच लोगों में होता है, लेकिन इसी लालच से जीतकर आप इंसानियत पाते हैं जो दुनिया के और दूसरे धर्मों से काफी बड़ी है।'




विज्ञापन
विज्ञापन

सुल्तान शुरूआती 4 दिनों में रिकॉर्ड कमाई कर चुकी है सुल्तान

salim khan tweets on salmans mention as grandfather in a television show

इससे पहले सलमान खान के रेप पर दिए गए बयान के बाद हुए विवाद पर सलीम खान ने सलमान की तरफ से माफी मांगी थी। आपको बता दें कि सलमान की हालिया रिलीज सुल्तान बॉक्स ऑफिस पर जमकर दौड़ रही है। 

सुल्तान शुरुआती 4 दिनों में दुनियाभर में रिकॉर्ड 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। अली अब्बास जफर की फिल्म में सलमान खान के साथ-साथ अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में दोनों ने पहलवान की भूमिका निभाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed