फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sajid Nadiadwala make Baaghi 3 as syria in Serbia

साजिद नाडियाडवाला ने सर्बिया में बना दिया सीरिया, तीन महीने की मेहनत के बाद तैयार हुआ बागी का सेट

Tue, 25 Feb 2020 10:17 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 25 Feb 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Sajid Nadiadwala make Baaghi 3 as syria in Serbia
Baaghi 3 - फोटो : amar ujala mumbai

टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म बागी 3 इस साल की पहली बड़ी एक्शन फिल्म मानी जा रही है। फिल्म की कहानी इसके ट्रेलर के हिसाब से दो भाइयों के आपसी प्रेम की कहानी बयां कर रही है जिसमें बड़े भाई को बचाने के लिए छोटा भाई पूरी सेना से टकरा जाता है। फिल्म की शूटिंग सर्बिया में हुई है और वहां फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने सीरिया का पूरा एक शहर तैयार कर डाला।

विज्ञापन


फिल्म बागी 3 की प्रोडक्शन टीम से मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म के सबसे प्रमुख सीन के लिए सीरिया में एक बर्बाद हो चुके शहर को दिखाना था। चूंकि सीरिया में फिल्म की शूटिंग करना नामुमिकन था तो फिल्म के निर्माता ने इसके लिए सर्बिया में नया शहर बनाने का फैसला किया। इस शहर को हकीकत के करीब दिखाने के लिए इसमें तहसनहस हो चुके घरों से ले कर सभी चीजों पर बारीकी से ध्यान दिया गया। महज इस एक सेट को बनाने में प्रोडक्शन टीम को तीन महीनों का वक़्त लगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इस सेट पर एक विशेष एक्शन सीक्वेंस को फिल्माया गया है जिसके दौरान सीन में असली विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया है और इस सीक्वेंस के अंत में ही शूटिंग के दौरान ही सेट को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: एकता ने फिर गढ़ा मिहिर की मौत जैसा सस्पेंस, कसौटी जिंदगी की प्रेम कहानी का नया मोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed