फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sajid Nadiadwala dedicates his National award to Sushant Singh Rajput

'छिछोरे': फिल्म को मिला बेस्ट हिंदी मूवी का नेशनल अवॉर्ड, साजिद नाडियाडवाला ने सुशांत को किया समर्पित

Mon, 25 Oct 2021 08:04 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 25 Oct 2021 08:04 PM IST
सार

फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने सोमवार को यह साबित कर दिया कि वह संवेदनशील और खूबसूरत दिल वाले इंसान हैं। साजिद नाडियाडवाला को उनकी फिल्म 'छिछोरे' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, लेकिन उन्होंने यह पुरस्कार दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को समर्पित कर दिया।

विज्ञापन
Sajid Nadiadwala dedicates his National award to Sushant Singh Rajput
सुशांत और साजिद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने सोमवार को यह साबित कर दिया कि वह संवेदनशील और खूबसूरत दिल वाले इंसान हैं। साजिद नाडियाडवाला को उनकी फिल्म 'छिछोरे' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, लेकिन उन्होंने यह पुरस्कार दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को समर्पित कर दिया। उनके इस कदम की उनके प्रशंसक तारीफ कर रहे हैं। प्रशंसक इसके लिए साजिद का धन्यवाद दे रहे हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा था। 

विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के लिए 67वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त करने वाले साजिद नाडियाडवाला ने छिछोरे के निर्माण में लगी पूरी टीम को धन्यवाद दिया और भारत के प्रतिभाशाली प्रतिभाओं में से एक सुशांत सिंह राजपूत की प्रेममयी स्मृति में पुरस्कार समर्पित किया। 

विज्ञापन

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत 2019 में हुई थी। उनके मुंबई स्थित घर में उनका शव मिला था। ‘छिछोरे’ उस वर्ष की सबसे पसंदीदा फिल्म थी। इस फिल्म ने 65वें फिल्मफेयर पुरस्कार में पांच नामांकन प्राप्त किये थे, जिसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म, नितेश तिवारी के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ कहानी, बेस्ट डायलॉग और बेस्ट एडिटिंग शामिल हैं। फिल्म छिछोरे में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बात की गई थी।  

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में कंगना रनौत को दो फिल्मों के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। उन्हें 'मणिकर्णिका' और फिल्म 'पंगा' के लिए यह पुरस्कार दिया गया। सुपरस्टार रजनीकांत को 51वें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान विज्ञान भवन में मौजूद सभी लोगों ने उनके लिए खड़े होकर तालियां बजाईं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed