फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sajid Khan broke his silence on the news of death shared the video and told the truth to fans

Sajid Khan: 'अभी हम जिंदा हैं', मौत की खबरों पर फिल्ममेकर साजिद खान ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो साझा कर बताया सच

Thu, 28 Dec 2023 04:08 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 28 Dec 2023 04:08 PM IST
सार

मशहूर फिल्म निर्देशक और अभिनेता साजिद खान एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं क्योंकि लोगों ने उनके मरने की पुष्टि कर दी है। साजिद ने हाल ही में, इंस्टाग्राम का सहारा लिया और एक वीडियो को माध्यम से बताया कि जिस साजिद की मौत हुई वे कोई और थे और वे अभी भी जिंदा हैं। चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
 

विज्ञापन
Sajid Khan broke his silence on the news of death shared the video and told the truth to fans
साजिद खान - फोटो : social media

विस्तार

अभिनेता साजिद खान ने 70 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेता कुछ वक्त से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। हालांकि, साजिद इस जंग में हार गए और हर किसी को रुलाकर चले गए। अब अभिनेता साजिद खान के साथ फिल्ममेकर साजिद खान भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगे हैं। इसके पीछे की वजह जानकर आपका भी सिर चकरा जाएगा।
विज्ञापन


मौत की खबरों पर फिल्ममेकर साजिद खान ने तोड़ी चुप्पी
दरअसल, कल अभिनेता साजिद खान की मौत की खबर सुनकर लोगों ने उन्हें फराह खान के भाई और फिल्ममेकर साजिद समझ लिया और अभिनेता के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे। अब साजिद खान ने एक वीडियो साझा कर उन सभी को धन्यवाद दिया है, जो उनकी जांच करने के लिए पहुंच रहे थे, और उन्हें आश्वासन दिया कि वह जीवित हैं और ठीक हैं। फिल्ममेकर ने भले ही फैंस के लिए एक हास्य वीडियो बनाई हो, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने अपनी मौत पर उड़ रही अफवाहों को भी शांत कर दिया है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Sajid Khan (@aslisajidkhan)

विज्ञापन
विज्ञापन



 वीडियो साझा कर बताई सच्चाई
साजिद खान ने स्पष्ट किया कि भ्रम इसलिए पैदा हुआ क्योंकि जिस अभिनेता साजिद खान का निधन हुआ, वह 70 वर्ष के थे और उन्होंने बाल कलाकार के रूप में फिल्म "मदर इंडिया" में अभिनय किया था। उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि उनका जन्म 20 साल बाद हुआ था और वह बिल्कुल जीवित हैं। उन्होंने मीडिया आउटलेट्स, दोस्तों और प्रशंसकों से स्पष्टीकरण पर ध्यान देने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed