फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sajay Mishra Vivaan Shah blockbuster film coat will not release on this friday sonal jha gagan gupta naveen

Coat: शुक्रवार को रिलीज नहीं होगी संजय मिश्रा और विवान की फिल्म, नई रिलीज डेट को लेकर बाद में होगी घोषणा

Thu, 25 May 2023 05:05 PM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 25 May 2023 05:05 PM IST
सार

अभिनेता संजय मिश्रा की पांच साल पहले बनी फिल्म 'कोट' अब 26 मई को रिलीज नहीं हो रही है। बातचीत के दौरान फिल्म के निर्माता ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से फिल्म की रिलीज टालनी पड़ रही है।

विज्ञापन
Sajay Mishra Vivaan Shah blockbuster film coat will not release on this friday sonal jha gagan gupta naveen
फिल्म कोट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अभिनेता संजय मिश्रा की पांच साल पहले बनी फिल्म 'कोट' अब 26 मई को रिलीज नहीं हो रही है। बातचीत के दौरान फिल्म के निर्माता ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से फिल्म की रिलीज टालनी पड़ रही है। निर्माता कुमार अभिषेक के मुताबिक, 'फिल्म ‘कोट’ की रिलीज के लिए 120 थियेटर मिले थे, लेकिन थियेटर की तरफ से जो शो टाइम  मिल रहे थे, उस टाइम में दर्शक फिल्म देखने बहुत कम जाते हैं। हमारी कोशिश यही है कि इस फिल्म को अधिक से अधिक लोग देखे। इसलिए हमारी फिल्म की मार्केटिंग टीम फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर के साथ इस रणनीति पर काम कर रही है कि फिल्म ऐसे समय पर रिलीज हो जब अधिक से अधिक स्क्रीन मिले और शो का टाइम ऐसा मिले, जिस समय दर्शक फिल्म देखने जाना पसंद करते हैं।'

विज्ञापन

Sajay Mishra Vivaan Shah blockbuster film coat will not release on this friday sonal jha gagan gupta naveen
फिल्म कोट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्माता कुमार अभिषेक ने कहा, 'अभी हमारे फिल्म को प्रमोट करने करने की बहुत जरूरत है। हमारी यह पहली फिल्म है और हमने बहुत ही मेहनत से यह फिल्म बनाई है। कोविड की वजह से हमारी फिल्म वैसे ही तीन साल लेट हो चुकी है। संजय मिश्रा  मध्य प्रदेश में शूटिंग कर रहे हैं और विवान शाह लखनऊ में। जैसे ही दोनो स्टार फ्री होंगे एक नए सिरे से फिल्म को प्रमोट करने की रणनीति बनाएंगे। अगर सब सही रहा तो फिल्म को अगले महीने रिलीज करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Sajay Mishra Vivaan Shah blockbuster film coat will not release on this friday sonal jha gagan gupta naveen
विवान शाह और संजय मिश्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बिहार की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म 'कोट' में संजय मिश्रा और विवान शाह के अलावा पूजा पांडे और सोनल झा की मुख्य भूमिकाएं हैं। विवान शाह फिल्म में एक ऐसे दलित लड़के की भूमिका निभा रहे हैं, जिसका सपना होता है कि एक कोट जरूर पहनना है। यह फिल्म समाज के ऐसे  गरीब तबके के लोगों का प्रतिनिधित्व करती है, जिसे समाज के लोग अछूत समझते है।

यह भी पढ़ें: अदा शर्मा का मोबाइल नंबर हुआ लीक और मिल रहीं धमकियां, एक्ट्रेस ने दी यह प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed