फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saiyaara Day 18 Box Office Collection: Ahaan Panday and Aneet Padda Movie Enters in 300 cr Club Know Earning

Saiyaara Box Office: 'सैयारा' के नाम दर्ज हुई एक और उपलब्धि, 300 करोड़ी क्लब में हुई एंट्री, जानिए कलेक्शन

Mon, 04 Aug 2025 01:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 04 Aug 2025 01:12 PM IST
सार

Saiyaara Enters in 300 cr Club: फिल्म 'सैयारा' हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी इस फिल्म के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। अब यह 300 करोड़ी कुनबे का हिस्सा बन गई है।

विज्ञापन
Saiyaara Day 18 Box Office Collection: Ahaan Panday and Aneet Padda Movie Enters in 300 cr Club Know Earning
सैयारा - फोटो : इंस्टाग्राम- @yrf

विस्तार

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' ने 300 करोड़ी क्लब में एंट्री ले ली है। यह कारनामा फिल्म ने आज सोमवार को 18वें दिन कर दिखाया है। फिल्म विदेशों में भी धमाल कर रही है और वर्ल्डवाइड यह 400 करोड़ी क्लब का हिस्सा बन चुकी है। वहीं, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह 300 करोड़ी फिल्मों वाली लिस्ट में नाम दर्ज करा चुकी है।

विज्ञापन
Trending Videos

Saiyaara Day 18 Box Office Collection: Ahaan Panday and Aneet Padda Movie Enters in 300 cr Club Know Earning
सैयारा गाने का एक दृश्य - फोटो : यूट्यूब

18वें दिन रचा कीर्तिमान
फिल्म 'सैयारा' ने कल रविवार को 17वें दिन आठ करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, आज के शुरुआती आंकड़ो में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 300.11 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Saiyaara Day 18 Box Office Collection: Ahaan Panday and Aneet Padda Movie Enters in 300 cr Club Know Earning
सैयारा फिल्म का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस मामले में 300 करोड़ी क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सैयारा' 300 करोड़ी कुनबे में शामिल होने वाली ऐसी पहली फिल्म है, जिसमें नए सितारे हैं। वहीं, यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी यह पांचवी फिल्म है, जो 300 करोड़ी बनी है। बता दें कि इस फिल्म को यशराज फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है।

Saiyaara Movie Review: न कोई बड़ा ट्विस्ट, न हाई-वोल्टेज ड्रामा; फिर भी अहान-अनीत की जोड़ी ने दिल जीत लिया

विज्ञापन

'वॉर' और 'बजरंगी भाईजान' को छोड़ा पीछे 
सबसे तेज 300 करोड़ कमाने के मामले में फिल्म 'सैयारा' ने 'वॉर', 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान' जैसी फिल्मों को धूल चटा दी है। 'वॉर' ने 19 दिन में 300 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, 'बजरंगी भाईजान' ने 20 दिनों में और 'सुल्तान' ने 35 दिनों में यह कारनामा कर दिखाया था। सबसे तेज 300 करोड़ जुटाने वाली फिल्मों की सूची इस तरह है:
 

फिल्म कितने दिन में कमाए 300 करोड़ रुपये
पुष्पा 2 (हिंदी) 5
जवान 6
पठान 7
एनिमल 7
गदर 2 8
स्त्री 2 8
बाहुबली 2 (हिंदी) 10
छावा 10
केजीएफ 2 (हिंदी)  11
दंगल 13
संजू 16
टाइगर जिंदा है 16
पीके 17
सैयारा 18
वॉर 19
बजरंगी भाईजान 20
सुल्तान 35

अहान-अनीत ने डेब्यू फिल्म में किया कमाल
सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी दमदार तरीके से की। ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने 21.5 करोड़ रुपये कमा लिए। यह फिल्म 50-60 करोड़ रुपये बजट में बनाई गई है। अनीत और अहान पांडे की यह डेब्यू फिल्म है। फिल्म 'सैयारा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस तरह है:
 

दिन  कलेक्शन
ओपनिंग डे 21.5 करोड़ रुपये
पहले सप्ताह 172.75 करोड़ रुपये
दूसरे सप्ताह 107.75 करोड़ रुपये
15वें दिन 4.5 करोड़ रुपये
16वें दिन 6.75 करोड़ रुपये
17वें दिन 08 करोड़ रुपये
18वें दिन 36 लाख रुपये (शुरुआती आंकड़े)
टोटल कलेक्शन 300.11 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed