फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   Saiyaara Movie Review Mohit Suri Movie Impressed Love The New Pair Of Ahaan Panday And Aneet Padda

Saiyaara Movie Review: न कोई बड़ा ट्विस्ट, न हाई-वोल्टेज ड्रामा; फिर भी अहान-अनीत की जोड़ी ने दिल जीत लिया

Fri, 18 Jul 2025 02:05 PM IST
Kiran Jain किरण जैन
Updated Fri, 18 Jul 2025 02:05 PM IST
विज्ञापन
Saiyaara Movie Review Mohit Suri Movie Impressed Love The New Pair Of Ahaan Panday And Aneet Padda
सैयारा फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
Movie Review
सैयारा
कलाकार
आहान पांडे और अनीत पड्डा
लेखक
रोहन शंकर और संकल्प सदानाह
निर्देशक
मोहित सूरी
निर्माता
आदित्य चोपड़ा और अक्षय विधानी
रिलीज
18 जुलाई 2025
रेटिंग
3.5/5

विज्ञापन

कुछ फिल्में आपको हंसाती हैं, कुछ रुलाती हैं…फिर कुछ ऐसी होती हैं जो लंबे वक्त तक दिल में बस जाती हैं। 'सैयारा' उन्हीं फिल्मों में से एक है। फिल्ममेकर मोहित सूरी, जो पहले भी ‘आशिकी 2’, ‘वो लम्हे’, ‘जहर’ और ‘एक विलेन’ जैसी इमोशनल लव स्टोरीज दे चुके हैं, इस बार यशराज फिल्म्स के साथ मिलकर एक बार फिर टूटे दिलों की आवाज लेकर आए हैं।

कहानी
‘सैयारा’ एक इमोशनल लव स्टोरी है, जिसमें दो टूटे हुए दिल एक-दूसरे की आवाज बनते हैं। वाणी बत्रा (अनीत पड्डा) को कविताएं लिखना बेहद पसंद है, लेकिन वह ये बात दुनिया से छुपाकर रखती है। शादी के दिन उसका मंगेतर उसे छोड़ जाता है, जिससे वह अंदर से टूट जाती है और लिखना भी छोड़ देती है। छह महीने बाद वाणी को पत्रकार की नौकरी मिलती है, जहां उसकी मुलाकात होती है कृष कपूर (आहान पांडे) से, सिंगर बनने की कोशिश में लगा गुस्सैल और अकेला लड़का। जब कृष वाणी की एक पुरानी कविता पढ़ता है, तो वह उस पर गीत लिखने के लिए कहता है। काम के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आते हैं और उनके बीच एक अनकहा रिश्ता बनने लगता है। मगर प्यार की इस राह में कई उलझनें हैं। क्या इनका रिश्ता इन सभी मुश्किलों से गुजर पाएगा? यही फिल्म का असली सवाल है।

विज्ञापन

Saiyaara Movie Review Mohit Suri Movie Impressed Love The New Pair Of Ahaan Panday And Aneet Padda
सैयारा ट्रेलर - फोटो : इंस्टाग्राम- @yrf

अभिनय
आहान पांडे ने कृष के किरदार को अच्छे से निभाया है। शुरुआत में थोड़े रुखे लगते हैं, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, उनकी आंखों और हावभाव से इमोशंस झलकने लगते हैं। उनका किरदार बाहर से सख्त लेकिन अंदर से बेहद भावुक है। अनीत पड्डा ने वाणी के किरदार को बहुत ही सच्चाई और मासूमियत से निभाया है। वाणी की जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आता है जो ऑडियंस को झकझोर देता है। स्क्रीन पर उनका डर, स्ट्रगल और फिर भी मुस्कराते रहना, ये सब बहुत असरदार लगता है। उनकी मासूमियत और इमोशंस स्क्रीन पर पूरी तरह महसूस होते हैं। इस बात में कोई दोराय नहीं कि आहान और अनीत की जोड़ी में एक ताजगी और ईमानदारी है, जो आजकल के कई नए कलाकारों में नहीं दिखती।

स्क्रीनप्ले
कुछ सीन जरूरत से ज़्यादा वक्त लेते हैं और थोड़ा प्रेडिक्टेबल भी हैं। लेकिन फिल्म का इमोशनल ग्रैविटी उसे बैलेंस कर देता है। दूसरे हाफ में वाणी और कृष के बीच के इमोशनल मोमेंट्स दिल को छू जाते हैं…बिना कुछ कहे भी बहुत कुछ कह जाते हैं।

विज्ञापन

Saiyaara Movie Review Mohit Suri Movie Impressed Love The New Pair Of Ahaan Panday And Aneet Padda
सैयारा - फोटो : इंस्टाग्राम

निर्देशन
मोहित सूरी, जिन्होंने 'आशिकी 2', 'एक विलेन', 'वो लम्हे' जैसी भावनात्मक फिल्में बनाई हैं, उन्होंने 'सैयारा' में भी वही दर्द और गहराई दिखाने की कोशिश की है। कहानी के कुछ हिस्से थोड़े लंबे जरूर लगते हैं, लेकिन उनका इमोशनल ट्रीटमेंट ऑडियंस को बांधे रखता है। मोहित ने पहली बार यशराज फिल्म्स के साथ काम करते हुए अपने अंदाज में एक नई जोड़ी को पेश किया है और उन्होंने इसे एक यादगार अनुभव बना दिया है।

संगीत
फिल्म का म्यूजिक इसकी आत्मा है। टाइटल ट्रैक 'सैयारा' दिल छू जाता है और खत्म होने के बाद भी जहन में रहता है। बाकी गाने उतना प्रभाव नहीं छोड़ते, लेकिन बैकग्राउंड स्कोर हर इमोशनल सीन को और गहराई देता है। मिथून, फहीम अब्दुल्ला, विशाल मिश्रा, सचेत-परंपरा और तनिष्क बागची की टीम ने कहानी के इमोशंस को संगीत से खूबसूरती से जोड़ा है।

विज्ञापन

Saiyaara Movie Review Mohit Suri Movie Impressed Love The New Pair Of Ahaan Panday And Aneet Padda
सैयारा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कमजोर पहलू
फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी लगती है, जिससे ऑडियंस को कहानी में घुलने-मिलने में थोड़ा समय लगता है। कुछ सीन जरूरत से ज्यादा लंबे हैं और कुछ डायलॉग्स बार-बार जैसे लगते हैं। कई जगहों पर कहानी पहले से समझ में आने लगती है, खासकर अगर आपने पहले भी रोमांटिक फिल्में देखी हैं। फिल्म में कोई बड़ा ट्विस्ट या चौंकाने वाला मोड़ नहीं है, जिससे यह थोड़ी सीधी-सादी लगती है। क्लाइमेक्स और कुछ इमोशनल सीन में इमोशंस ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए गए हैं, जो कुछ ऑडियंस को थोड़ी बोरिंग लग सकती हैं।

फाइनल वर्डिक्ट: देखें या नहीं?
'सैयारा' एक सीधी-सादी लेकिन असरदार प्रेम कहानी है, जो ऑडियंस के दिल में उतर जाती है। ये फिल्म सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि रिश्तों की गहराई और सच्चे प्यार की ताकत को दिखाती है। अगर आप इमोशनल, सच्ची एक्टिंग और खूबसूरत म्यूजिक वाली फिल्में पसंद करते हैं, तो 'सैयारा' जरूर देखें। ये फिल्म आपको इमोशंस की उस दुनिया में ले जाएगी, जहां हर सीन कुछ महसूस कराता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed