फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saira Banu Shares her throwback Photos with late husband Dilip Kumar with love note on Her Birthday

Saira Banu: 'यह दिन यादों का उत्सव', जन्मदिन पर सायरा ने शेयर कीं दिलीप कुमार संग तस्वीर; एक्स पर किया डेब्यू

Sat, 23 Aug 2025 11:40 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 23 Aug 2025 11:40 AM IST
सार

Saira Banu Birthday: अभिनेत्री सायरा बानो आज 23 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस स्पेशल दिन पर दिग्गज अभिनेत्री ने कुछ थ्रोबैक तस्वीरें-वीडियो शेयर कर एक नोट लिखा है।

विज्ञापन
Saira Banu Shares her throwback Photos with late husband Dilip Kumar with love note on Her Birthday
दिलीप कुमार-सायरा बानो - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कोई त्योहार हो, अपना जन्मदिन या कोई और खास अवसर...सायरा बानो की सोशल मीडिया पोस्ट में दिवंगत हमसफर दिलीप कुमार का जिक्र जरूर होता है। अभिनेता दिलीप कुमार अब इस दुनिया में नहीं, लेकिन सायरा बानो की यादों में वे हमेशा हैं। आज 23 अगस्त को दिग्गज अदाकारा का जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्होंने पोस्ट शेयर कर उन सभी का शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने उनकी जिंदगी में प्यार दिया है, साथ दिया है। उन्होंने अपनी दादी, मां और भाई को याद किया है। इसके अलावा सायरा ने अपने दिवंगत पति दिलीप कुमार को याद करते हुए ईश्वर का शुक्रिया अदा किया है कि वे उनकी जिंदगी में आए। अपने जन्मदिन के खास मौके पर सायरा ने एक्स पर भी डेब्यू किया। पहली पोस्ट के तौर पर उन्हाेंने वहां भी दिलीप कुमार के साथ तस्वीर शेयर की।

विज्ञापन

Saira Banu Shares her throwback Photos with late husband Dilip Kumar with love note on Her Birthday
दिलीप कुमार-सायरा बानो - फोटो : इंस्टाग्राम

बोलीं- 'मेरा जन्मदिन सिर्फ मौज-मस्ती का पल नहीं'
सायरा बानो ने आज शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'किसी की जिंदगी में कुछ ऐसे दिन होते हैं जो सिर्फ अस्तित्व में ही नहीं होते, बल्कि उन सबका प्रतिबिंब होते हैं जो हमें मिला है। मेरा जन्मदिन हमेशा से ऐसा ही एक दिन रहा है, सिर्फ मौज-मस्ती का पल नहीं, बल्कि यह हर उस विचार और अस्तित्व को छूता है, जिसने मुझे आज एक इंसान बनाया है'। आगे लिखा है, 'मैं अक्सर अपनी दादी शमशाद वहीद खान के बारे में सोचती हूं, जिनकी ताकत और समझदारी मेरे बचपन के शुरुआती स्तंभ थे। मेरी मां नसीम बानोजी, जिनकी सौम्यता और गर्मजोशी ने मेरी दुनिया में रंग भरे और बड़े भाई सुल्तान, जिनका मार्गदर्शन हमेशा मेरे लिए एक सहारा रहा है। उनका बेशुमार प्यार ही वह सच्ची दौलत है, जो मैंने वर्षों से अपने साथ रखी है'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saira Banu Khan (@sairabanu)


विज्ञापन
विज्ञापन

Saira Banu Shares her throwback Photos with late husband Dilip Kumar with love note on Her Birthday
सायरा बानो के जन्मदिन की थ्रोबैक तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम

बताया जिंदगी का सबसे बड़ा आश्चर्य
अभिनेत्री ने आगे लिखा है, 'फिर भी, जिंदगी ने अपने सच्चे अर्थों में मेरे लिए एक और असाधारण उपहार की प्रतीक्षा की। एक कलाकार के प्रति दूर से जिस आकर्षण की शुरुआत हुई, नियति के कोमल हाथों से वह एक खूबसूरत साथ में बदल गई। उस समय उनके घर के पास अपना घर बनाने का फैसला केवल एक परिस्थिति का मामला था। मुझे जरा भी शक नहीं था कि यह ईश्वर की कृपा होगी, जो मेरे दिल को उनकी ओर धीरे से मोड़ रहे हैं। दुनिया में इतना पसंद किया जाने वाला एक सम्मानित शख्स मुझ पर दया और समय के साथ प्यार की निगाह से देख सकता है, मेरे जीवन का सबसे बड़ा आश्चर्य है।

Saira Banu: सायरा बानो ने इतनी शिद्दत से की मोहब्बत, कायनात ने दिलीप कुमार से मिलवा दिया; जानिए चर्चित किस्से

विज्ञापन

Saira Banu Shares her throwback Photos with late husband Dilip Kumar with love note on Her Birthday
सायरा बानो - फोटो : इंस्टाग्राम-@sairabanu

ईश्वर का शुक्रिया अदा किया
सायरा बानो ने आगे लिखा, 'हर जन्मदिन पर मैं उन ढेरों शुभकामनाओं के लिए कृतज्ञता के साथ ऐसा करता हूं, जो मुझे मिलती हैं। उन यादों के लिए, जो हमेशा जगमगाती रहती हैं और मेरे सबसे प्यार शख्स की मौजूदगी के लिए भी शुक्रगुजार रहती हूं, जो अदृश्य होते हुए भी मेरे दिल के हर कोने में बसते हैं। इसलिए, यह दिन केवल उम्र का उत्सव नहीं है, बल्कि उस प्रेम का उत्सव है जो अमर है। उन यादों का उत्सव है जो समय की धार को नरम कर देती हैं और उस बंधन का उत्सव है, जो मेरे जीवन की सबसे प्रिय कहानी बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed