फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saira Banu remembers Vinod Khanna on his birth anniversary says Such a brave man he was

Saira Banu: सायरा बानो ने विनोद खन्ना को किया याद, दिवंगत अभिनेता की बर्थ एनिवर्सरी पर साझा किया भावुक नोट

Fri, 06 Oct 2023 03:05 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 06 Oct 2023 03:05 PM IST
सार

अब एक बार फिर सायरा ने अपने यादों का पिटारा खोला है और विनोद खन्ना की जयंती के अवसर पर उनके साथ कुछ पुराने किस्से साझा किए हैं।

विज्ञापन
Saira Banu remembers Vinod Khanna on his birth anniversary says Such a brave man he was
सायरा बानो और विनोद खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री सायरा बानो ने सात जुलाई को दिलीप कुमार की पुण्यतिथि के मौके पर इंस्टाग्राम डेब्यू किया था, तब से वह फैंस के साथ अपने करियर से जुड़ी पुरानी बातें साझा कर रही हैं। अब एक बार फिर सायरा ने अपने यादों का पिटारा खोला है और विनोद खन्ना की जयंती के अवसर पर उनके साथ कुछ पुराने किस्से साझा किए हैं।
विज्ञापन


सायरा बानो ने विनोद खन्ना को किया याद

आज यानी छह सितंबर को दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना की जयंती है । इस मौके पर सायरा बानो ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दिग्गज अभिनेता के लिए भावुक नोट साझा किया है। अभिनेत्री ने नोट की शुरुआत में बताया कि विनोद उनके पति दिलीप कुमार से बहुत ज्यादा प्यार करते थे। साथ ही अभिनेत्री से साझा किया कि जब बानू, जॉनी वॉकर और खन्ना को 'आरोप' फिल्म के लिए रिहर्सल करनी थी तो विनोद कैसे फरार हो गए। दिवंगत अभिनेता ने बाद में आकर कहा कि वह दिलीप के सामने अभिनय नहीं कर सकते। वह घबराहट के कारण कांप रहे थे, इसलिए फरार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saira Banu Khan (@sairabanu)


शूटिंग सेट के किस्सों को किया साझा

एक और किस्सा साझा करते हुए सायरा ने लिखा, 'विनोद ने हमेशा यह सुनिश्चित किया कि सेट पर हम महिलाओं को स्टूडियो से घर जाते समय आराम मिले। एक दिन, मैंने कुछ महत्वपूर्ण काम के लिए अपनी कार वापस घर भेज दी, और निर्देशक आत्माराम जी ने समय से पहले ही शूटिंग पूरी कर ली। उस समय विनोद जी के पास एक छोटी सी वोक्सवैगन कार थी और उन्होंने देखा कि मेरी कार नहीं आई है, फिर उन्होंने मुझे सुरक्षित घर तक पहुंचाने के लिए अपनी कार देने की पेशकश की।'


सायरा बानो ने विनोद खन्ना को बताया साहसी

सायरा बानो ने आगे बताया कि उन्होंने विनोद खन्ना से कहा था कि इतना सारा सामान उनकी कार में कैसे आएगा। इस पर अभिनेता ने कहा कि मैं तुम्हारी कार आने तक इंतजार करूंगा, लेकिन तुम अकेले नहीं जाओगी। सच में वह कितने साहसी आदमी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed