Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saira Banu recalls doing Duniya remembers Karan Johar as an energetic youngster during its shoot shares post

Saira Banu: सायरा बानो ने साझा कीं 'दुनिया' फिल्म की यादें, इस बात के लिए की करण जौहर की तारीफ

Tue, 19 Sep 2023 05:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 19 Sep 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
Saira Banu recalls doing Duniya remembers Karan Johar as an energetic youngster during its shoot shares post
सायरा बानो-दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अपने जमाने की दिग्गज अदाकार सायरा बानो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर थ्रोबैक तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर अभिनेत्री अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इस पोस्ट में उन्होंने दिलीप कुमार की फिल्म 'दुनिया' (1984) के बारे में यादें साझा की हैं। साथ ही उन्होंने करण जौहर का भी जिक्र किया है। 

विज्ञापन

Amitabh Bachchan: जनगणना फॉर्म भरते वक्त अपनी जाति की जगह यह लिखते हैं बिग बी, केबीसी में किया खुलासा
विज्ञापन


दिलीप कुमार की गुजारिश पर किया था काम
बता दें कि 'दुनिया' में सायरा बानो भी गेस्ट अपीयरेंस में नजर आई थीं। उन्होंने यह रोल दिलीप कुमार के कहने पर किया था। हाल ही में एक्ट्रेस ने इस फिल्म की यादें साझा करते हुए लिखा है, 'साहब ने मुझे सरप्राइज देते हुए फिल्म 'दुनिया' में गेस्ट अपीयरेंस करने को कहा था। जब उन्होंने मुझसे यह बात कही तो मैं हैरान रह गई थी। मैंने उन्हें समझाया कि मैंने कई वर्षों से कैमरा फेस नहीं किया है। मैं सब भूल चुकी हूं। तो साहब ने कहा, 'तैराक कभी तैराकी नहीं भूलता।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Rajinikanth: रजनीकांत को वर्ल्ड कप के लिए मिला गोल्डन टिकट, बीसीसीआई ने फोटो शेयर करते हुए लिखी यह बात

करण जौहर के लिए कही यह बात
सायरा बानो ने आगे कहा, 'फिल्म में मुझे साहब की पत्नी का रोल अदा करने को मिल रहा था तो मेरे लिए भी यह एक मौका था। इसने फिल्म के लिए हामी भरने के लिए मुझे प्रेरित किया। इसके लिए मैंने यश जौहर जी और उनकी पत्नी हीरू जौहर जी का शुक्रिया अदा किया। वे दोनों बेहद उदार रहे।' अपने पोस्ट में आगे सायरा बानो ने करण जौहर के बारे में बात की।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saira Banu Khan (@sairabanu)



ऐसा रहा था फिल्म में काम करने का अनुभव
सायरा बानो ने लिखा, 'मैंने उस दौरान करण जौहर को देखा जो एक बहुत ही ऊर्जावान युवा के रूप में आगे बढ़ रहे थे। वह सेट पर हमारे आसपास रहते। वह काफी मददगार रहे। शुरुआत में कैमरा फेस करने में मुझे कुछ तकलीफ हुई, लेकिन थोड़े ही दिन बाद सब सामान्य हो गया, इसके बाद शूटिंग पर जाना काफी मजेदार लगने लगा था'। सायरा बानो ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट में एक सीन आया जहां हीरो की पत्नी को विलेन ट्रक से कुचल कर मार देते हैं। अभिनेत्री ने कहा, 'उस सीन की शूटिंग के दौरान मैंने साहब से कहा, 'आप तो ऐसे सीन करने के मामले में मास्टर हैं।'
Bollywood Movies: सच्ची आपराधिक घटनाओं पर आधारित हैं ये फिल्में, देख मिलेगा थ्रिल-सस्पेंस का भरपूर मजा
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed