फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   saina nehwal biopic shraddha kapoor first look here

पर्दे पर साइना नेहवाल बनने के लिए श्रद्धा कपूर ने की कड़ी मेहनत, फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज

Sat, 29 Sep 2018 12:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 29 Sep 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
saina nehwal biopic shraddha kapoor first look here
shraddha kapoor

'स्त्री' की सक्सेस को एंजॉय कर रहीं श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म साइना नेहवाल की बायोपिक है। लंबे समय से अटकी पड़ी इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। जिसके बाद अब साइना बनीं श्रद्धा कपूर का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। श्रद्धा कपूर ने खुद ये तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



अमोल गुप्ते के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर ने बैडमिंटन की जमकर प्रैक्टिस की है। पिछले दिनों साइना नेहवाल के साथ उनकी एक तस्वीर भी सामने आई थीं। जिसमें उन्होंने साइना से खेल के टिप्स लिए थे। श्रद्धा कपूर ने अपना रोजाना का शेड्यूल भी बदल दिया है। हर रोज सुबह 5 बजे उठकर वो वर्कआउट करती हैं। 

साइना नेहवाल की बायोपिक श्रद्धा कपूर के फिल्मी करियर की दूसरी बायोपिक होगी। इससे पहले वह डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारेकर की बायोपिक में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा श्रद्धा की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री‘ हाल ही में रिलीज हुई जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 130 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है।

वहीं साइना भी फिल्म को लेकर उत्सुक हैं और उनका कहना है कि वह दस साल से लोगों की नजरों हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि यह बायोपिक बनी तो लोगों का ध्यान खेलों और खिलाड़ियों पर अधिक जाएगा। लोग अपने बच्चों को खिलाड़ी बनने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed