फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   saif kareena to tie knot in few moments

शादी के बंधन में बंध गए सैफ, करीना

Tue, 16 Oct 2012 05:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 16 Oct 2012 05:33 PM IST
विज्ञापन
saif kareena to tie knot in few moments

लंबे समय तक चली 'कभी हां, कभी ना' के बाद सैफ अली खान और बेबो यानी करीना कपूर शादी के बंधन में बंध गए। सैफ के घर पर दोनों की कोर्ट मैरिज संपन्न हुई। शादी के बाद आज शाम ताजमहल होटल में एक प्रीतिभोज का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 18 अक्टूबर को दिल्ली में भी एक प्रीतिभोज आयोजित किया जाएगा। साथ ही हरियाणा स्थित पटौदी पैलेस में भी एक समारोह आयोजित होगा।

विज्ञापन


पहले रजिस्टर्ड मैरिज, इसके बाद पार्टी
दोनों परिवारों की करीबी रिश्तेदार आज सुबह से ही सैफ के घर पर जुटना शुरू हो गए थे। विशिष्ठ मेहमानों में करीना की बहन करिश्मा और उनके माता-पिता रणधीर-बबिता भी शामिल थे। इसके अलावा सैफ के परिवार के लोग तथा उनके करीबी रिश्तेदार भी इस मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन


बांद्रा स्थित सैफ के घर फार्चून हाईट्स में करीना और सैफ ने एक सादे समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज की। सैफ के घर के बाहर उनके प्रशंसकों की भीड़ जुटी हुई थी। सभी लोग अपने चहेते सितारों की झलक पाने को जुटे हुए थे। सैफ अली खान और करीना कपूर शादी के बाद पटौदी पैलेस जाएंगे, जहां परिवार के साथ डिनर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीना ने पहना ऐतिहासिक लहंगा
शादी में करीना द्वारा पहने जाने वाला लहंगा भी ऐतिहासिक है। दरअसल यह वही लहंगा होगा जो कभी सैफ की दादी ने अपनी शादी में पहना था। सैफ की दादी महारानी साजिदा सुल्ताना और सैफ के दादा पटौदी रियासत के आठवें नवाब इफ्तिखार अली खा के साथ उनका निकाह हुआ था।

इसके बाद साजिदा ने यह लहंगा अपनी बहू शर्मिला टैगोर को भेंट किया। उन्होंने भी इसी लहंगे को पहनकर मंसूर अली के साथ शादी की। अब करीना कपूर 16 अक्टूबर को सैफ के साथ शादी की रस्मों इसी लहंगे के साथ पहनकर निभाएंगी। फैशन डिजाइनर रीतू बेरी ने इसे रिडिजाइन किया है।

शादी से पहले रंग में भंग
वैसे तो करीना और सैफ की शादी हंसी खुशी के साथ संपन्न हुई। लेकिन करीना के संगीत के दिन लाउड म्यूजिक के कारण पुलिस को सैफरीना के रंग में भंग डालना ही पड़ा। दरअसल सैफ के बांद्रावाले घर से रात के डेढ़ बजे को जोर-जोर से संगीत बजने की आवाजें आ रही थीं।


उनके पड़ोसियों ने इस बात की शिकायत पुलिस में की थी। शिकायत सुन कर पुलिस को आना पड़ा। उन्होंने आते ही म्यूजिक को कम करवाया। हालांकि इससे सैफ और करीना के दोस्त काफी नाराज हुए लेकिन इस बार सैफ ने अपना आपा खोये बिना ही म्यूजिक कम कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed