{"_id":"5bb4a83f867a5501313c7838","slug":"saif-ali-khan-will-set-up-new-production-house-black-knight-films","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफ अली खान जल्द फैंस को देने वाले हैं खास तोहफा, जल्द लेकर आ रहे हैं एक और प्रोड्क्शन हाउस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सैफ अली खान जल्द फैंस को देने वाले हैं खास तोहफा, जल्द लेकर आ रहे हैं एक और प्रोड्क्शन हाउस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 04 Oct 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान एक अच्छे कलाकार के अलावा बेहतर फिल्म निर्माता भी हैं। उन्होंने अपने प्रोड्क्शन हाउस इलुमिनाटी फिल्म्स के अंतर्गत कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि सैफ अली खान के अलावा इलुमिनाटी फिल्म्स के साझेदार निर्माता दिनेश विजय भी हैं। दिनेश विजय और सैफ अली खान ने 'लव आजकल', 'कॉकटेल' और 'गो गोवा गोन' जैसी कई शानदार फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। लेकिन अब सैफ अली खान ने अपना अलग से एक और प्रोड्क्शन हाउस खोलने का फैसला किया है।
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो सैफ अली खान जल्द ही अपना नया प्रोड्क्शन हाउस खोलने वाले हैं। लेकिन अभी उन्होंने इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बताया जा रहा है कि सैफ अपने इस प्रोड्क्शन हाउस के लिए टीम तैयार कर रहे हैं। टीम तैयार होते ही सैफ इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर देंगे। खबरों की मानें तो सैफ अली खान के इस प्रोड्क्शन हाउस का नाम ब्लैक नाइट फिल्म्स होगा। इस प्रोड्क्शन हाउस में सैफ अली खान के साझेदार फिल्म निर्माता जय शेवाक्रमणी होंगे। इसको लेकर सैफ अली खान ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। हालांकि वह इलुमिनाटी फिल्म्स को खत्म नहीं कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सैफ अली खान की अगली फिल्म 'जवानी जानेमन' ब्लैक नाइट फिल्म्स के बैनर तले ही बनाई जा रहा ही है।
वहीं बात करें सैफ अली खान की फिल्म 'बाजार' की तो इस फिल्म में वह एक बिजनेसमैन की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ रोहन विनोद मेहरा,चित्रांगदा सिंह और राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 26 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है।