फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif Ali Khan stabbing case: Kareena Kapoor records statement to Bandra Police regarding attack on her husband

Saif Ali Khan Stabbing Case: मामले में पुलिस के सामने करीना कपूर के बयान दर्ज, बांद्रा के सीसीटीवी फुटेज जब्त

Fri, 17 Jan 2025 11:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 17 Jan 2025 11:24 PM IST
सार

Saif Ali Khan Stabbing case: अभिनेता सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस जांच कर रही है। कई लोगों से पूछताछ चल रही है। आज सैफ की पत्नी और अदाकारा करीना कपूर के बयान भी दर्ज हुए हैं।

विज्ञापन
Saif Ali Khan stabbing case: Kareena Kapoor records statement to Bandra Police regarding attack on her husband
सैफ अली खान-करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सैफ अली खान पर हुए हमले की घटना के मामले में आज उनकी पत्नी व अभिनेत्री करीना कपूर के बयान दर्ज हुए हैं। करीना कपूर ने बांद्रा पुलिस के सामने इस घटना के संबंध में अपने बयान दिए। इसके अलावा पुलिस ने बांद्रा इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर लिए हैं। अब तक 30 से अधिक लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं। 

विज्ञापन

30 अलग जांच टीमों का गठन
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शुक्रवार शाम को करीना कपूर के आवास पर उनके बयान दर्ज किए गए। पुलिस अब तक इस मामले में 30 से अधिक लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। इसके अलावा मुंबई पुलिस ने मामले की जांच के लिए 30 अलग टीमों का गठन किया है। यह टीमें क्राइम ब्रांच द्वारा बनाई गईं 10 जांच टीमों से अलग है।

Saif Ali Khan: सैफ अली खान से पहले चोर ने शाहरुख को बनाया निशाना, फिर इस वजह से बदला मन्नत में घुसने का प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन संदिग्धों से पूछताछ जारी
मुंबई पुलिस ने ब्रांद्रा एरिया के सभी सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर लिए हैं। इस मामले में तीन संदिग्धों से पूछताछ जारी है। हालांकि, मामले के संबंध में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पहले सैफ अली खान के स्टाफ को मामले में पूछताछ के लिए ब्रांद्रा पुलिस स्टेशन लाया गया था। लेकिन, बाद में उन्हें जाने की इजाजत दे दी गई।

 

Saif Ali Khan: 'स्ट्रेचर लाओ, मैं सैफ हूं..’; एक्टर को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर ने बयां की आंखों देखी

विज्ञापन

ऑटो ड्राइवर ने दी अहम जानकारी
सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर ने भी इस मामले में अहम जानकारी साझा की है। ऑटो ड्राइवर ने बताया कि वह जब अभिनेता को अस्पताल लेकर गया तो उनका सफेद कुर्ता खून से बुरी तरह लथपथ था। हालांकि, उसने तब गौर नहीं किया कि ऑटो में सवार शख्स अभिनेता सैफ अली खान हैं। इसके अलावा ड्राइवर के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने के बाद सैफ अली खान ने गार्ड को बुलाया और कहा, 'मेरे लिए एक स्ट्रेचर लेकर आओ। मैं सैफ अली खान हूं'। सैफ अली खान को अभी अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है। हालांकि, वे खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed