{"_id":"a9b301ce743ffafadbfe742221660431","slug":"sahid-kapoor-is-happy","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस आत्मविश्वास का क्या करेंगे शाहिद? ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस आत्मविश्वास का क्या करेंगे शाहिद?
अमर उजाला,मुंबई
Updated Wed, 25 Dec 2013 08:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद कपूर को इन दिनों आत्मविश्वास से भरे हैं। आखिर इसकी वजह क्या है?
विज्ञापन
शाहिद कपूर खुद को यकायक मिली सफलता से बहुत खुश हैं। उन्हें कतई उम्मीद नहीं थी कि आर...राजकुमार इतना अच्छा बिजनेस कर लेगी। खास बात यह है कि शाहिद पर फिल्माए गए गाने इधर काफी पॉपुलर हो रहे हैं।
तू मेरे अलग बगल है..., गंदी बात..., साड़ी के फॉल सा..., गई मेरी मत मारी... जैसे उनके गानों की गली गली में धूम मची हुई है। यहां तक कि कई अवार्ड समारोहों में उन्हें परफॉर्म करने के लिए अभी से आमंत्रित किया जाने लगा है।
विज्ञापन
उनके गाने तो हिट हैं ही, उनकी डांस स्टाइल भी काफी सराही जा रही है। जानकारों की मानें, तो आर...राजकुमार की सफलता के बाद शाहिद का खोया आत्मविश्वास लौट आया है।
विज्ञापन
मौसम और फटा पोस्टर निकला हीरो जैसी महत्वाकांक्षी फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद लग रहा था कि शायद अब उनका एक्टिंग कैरियर आगे नहीं बढ़ पाएगा। लेकिन आर...राजकुमार ने जैसे उनकी लाज रख ली।
इन दिनों शाहिद विशाल भारद्वाज की फिल्म हैदर की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में एक बार फिर उनका किरदार काफी चुनौतीपूर्ण है।