{"_id":"72e97d3b78a397802a48fbdbc9af8974","slug":"saharukh-khan-deepika-padukone-chennai-express-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपिका पादुकोण का सरप्राइज अभी बाकी है ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका पादुकोण का सरप्राइज अभी बाकी है
अमर उजाला,मुंबई
Updated Tue, 17 Dec 2013 07:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण ने जैसे करिश्मा ही कर दिया है। दो सालों के भीतर वे 'कॉकटेल', 'रेस 2', 'ये जवानी है दीवानी', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'राम-लीला' जैसी एक के बाद एक पांच सुपर हिट फिल्में दे चुकी हैं।
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी राम-लीला के बाद तो बॉलीवुड में उनकी साख काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। कहने की जरूरत नहीं है कि उनसे इस बड़ी सफलता के लिए पार्टी मांगनेवालों की कमी नहीं है।
हालांकि खुद दीपिका भी चाहती हैं कि वे अपनी इस बंपर सक्सेस को सेलिब्रेट करें। यही वजह है कि आगामी 21 दिसंबर को वे एक बड़ी पार्टी का आयोजन कर रही हैं।
हालांकि वे अभी तक यह निर्णय नहीं कर पाई हैं कि यह पार्टी किसी फाइव स्टार होटल में होगी या फिर उनके घर में ही बड़ा आयोजन किया जाएगा। सूत्रों की मानें, तो दीपिका ने अपनी गेस्ट लिस्ट जरूर पूरी कर ली है।
विज्ञापन
इसमें इम्तियाज अली, रोहित शेट्टी, मधुर भंडारकर, अयान मुखर्जी, करण जौहर, संजय लीला भंसाली, होमी अदजानिया और फराह खान का नाम शामिल है।
स्टार्स की बात करें, तो शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, इमरान खान, अभय देओल और रितेश देशमुख को वे आमंत्रित करने जा रही हैं।
उनकी इच्छा है कि सूरज बडज़ात्या भी उनकी पार्टी में शामिल हों। खबर है कि सूरज की फिल्म में वे सलमान की हीरोइन बनने जा रही हैं।
जानकारों का मानना है कि दीपिका पादुकोण की बड़ी पोजीशन बन चुकी है, इसलिए उनके न्यौते को हर कोई स्वीकार करेगा। डिप्पी की सफलता से हर कोई प्रभावित है।
खुद दीपिका को 2013 का साल हमेशा याद रहेगा। इस साल उन्होंने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दी हैं और अपरोक्ष रूप से बॉलीवुड की टॉप की हीरोइन होने का दावा पेश किया है।