फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saba Azad talks about alleged relationship with fighter actor Hrithik Roshan said it is nobodys business

Saba Azad: ऋतिक रोशन के साथ रिश्ते पर खुलकर बोलीं सबा आजाद, सीधे शब्दों में एक्ट्रेस ने लोगों को समझाई मर्यादा

Fri, 25 Aug 2023 12:29 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 25 Aug 2023 12:29 AM IST
सार

सबा आजाद अक्सर अपने बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन के साथ बॉलीवुड इवेंट्स और पार्टीज में भी स्पॉट होती रहती हैं। मीडिया दोनों को लगातार फॉलो करती है, ऐसे में अब हाल ही में सबा ने ऋतिक संग अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की।

विज्ञापन
Saba Azad talks about alleged relationship with fighter actor Hrithik Roshan said it is nobodys business
ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : Instagram

विस्तार

ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ ही लव लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ऋतिक रोशन का नाम एक्ट्रेस सबा आजाद के साथ जुड़ रहा है। दोनों को सबसे पहले डिनर डेट पर एक साथ स्पॉट किया गया था। इस दिन के बाद से ही दावा किया जा रहा है कि ऋतिक और सबा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, सबा आजाद अक्सर अपने बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन के साथ बॉलीवुड इवेंट्स और पार्टीज में भी स्पॉट होती रहती हैं। मीडिया दोनों को लगातार फॉलो करती है, ऐसे में अब हाल ही में सबा ने ऋतिक संग अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की।

विज्ञापन

सबा ने ऋतिक संग रिश्ते पर खुलकर की बात
बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक ऋतिक रोशन और सबा आजाद को हाल ही में अर्जेंटीना में एक साथ छुट्टियां बिताते हुए देखा गया था। दोनों अपने इस वैकेशन से पिछले दिनों ही लौटे हैं, जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। अपनी निजी जिंदगी में होती तांक-झांक पर सबा आजाद ने खुलकर बात की और बोला, 'क्या यह किसी को नहीं मिलेगा? यह हर किसी को मिलता है। लेकिन मुझे लगता है कि यह कोर्स का एक हिस्सा है। लोग दूसरे लोगों के जीवन में बेहद रुचि रखते हैं, हम इसके बारे में क्या कर सकते हैं? आप बस अपना सिर नीचे रखें और काम करते रहें।'
विज्ञापन

Vivek Agnihotri: कश्मीर फाइल्स के राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर विवेक ने किया रिएक्ट, कश्मीरियों को किया समर्पित
विज्ञापन
विज्ञापन


काम को पब्लिक करना है पसंद
सबा आजाद आगे बोलीं, 'आप बस इसे अपने ऊपर हावी न होने दें, आप मुस्कुराएं और आगे बढ़ें। यह काम का हिस्सा है। मेरे जीवन का एकमात्र हिस्सा जिसके बारे में सार्वजनिक होने में मुझे खुशी है, वह मेरा काम है। इसके अलावा मेरी जिंदगी की किसी भी चीज से किसी का भी कोई मतलब नहीं है।' सबा आजाद ने इस बातचीत में साफ और सीधे शब्दों में अपना दृष्टिकोण समझा दिया है कि लोगों को उनके काम पर ध्यान देना चाहिए न कि उनकी निजी जिंदगी पर।
69th National Film Awards: आलिया-कृति को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार, अल्लू अर्जुन बने बेस्ट एक्टर

काम में भी व्यस्त हैं सबा और ऋतिक
ऋतिक रोशन और सबा आजाद के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता अगली बार अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'फाइटर' में दिखाई देंगे। वहीं, सबा आजाद को आखिरी बार 'रॉकेट बॉयज 2' में देखा गया था। वह जल्द ही नसीरुद्दीन शाह की शॉर्ट फिल्म 'मैन वुमन मैन वुमन' में काम करती नजर आएंगी। 
R Madhavan Exclusive: माधवन ने नंबी नारायणन को समर्पित किया पुरस्कार, चंद्रयान 3 के अगले दिन पुरस्कार पाना..

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed