फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   saba ali khan shares Sharmila Tagore and Tiger Pataudi retro pic

थ्रोबैक: सबा अली खान ने साझा की शर्मिला टैगोर और पापा नवाब 'पटौदी' की तस्वीर, बताया- सबसे अच्छे माता-पिता

Mon, 31 May 2021 07:18 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 31 May 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
saba ali khan shares Sharmila Tagore and Tiger Pataudi retro pic
मंसूर अली खान पटौदी -शर्मिला टैगोर - फोटो : Instagram

नवाब व टाइगर की उपाधि से मशहूर मंसूर अली खान पटौदी और उनकी पत्नी शर्मिला टैगोर के दो बच्चों सैफ अली खान और सोहा अली खान को तो सभी जानते हैं। लेकिन उनकी तीसरी बेटी सबा अली खान ने हमेशा खुद को लाइमलाइट से दूर रखा है। हालांकि, कुछ समय से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय देखा जा रहा है। खासकर इंस्टाग्राम पर वह खूब एक्टिव रहती हैं। सबा आजकल आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं, जिस कारण वह सुर्खियों में भी बनी रहती हैं। अब उन्होंने एक और फोटो शेयर की है जो चर्चा में आ गई है। इस बार सबा ने पिता मंसूर अली खान और मां शर्मिला टैगोर की एक थ्रोबैक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है। ये फोटो किसी वेकेशन की लग रही है।  इस तस्वीर को साझा करते हुए सबा ने कैप्शन में लिखा है, 'दो महान लोग.... जो बेहद सरल होने के लिए बने थे। सबसे अच्छे माता-पिता।'

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saba (@sabapataudi)

saba ali khan shares Sharmila Tagore and Tiger Pataudi retro pic
करीना कपूर खान, सबा अली खान, सैफ अली खान - फोटो : Insatagram- @sabapataudi

बीते दिनों सबा अली खान ने अपनी भतीजी और बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के बचपन की तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में सारा काफी क्यूट लग रही थी। वहीं, सबा ने कैप्शन में लोगों से तस्वीर को पहचानने को कहा था। सबा लगातार अपने परिवार के सदस्यों की तस्वीर शेयर करती रहती हैं, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब पसंद करते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saba (@sabapataudi)

saba ali khan shares Sharmila Tagore and Tiger Pataudi retro pic
माता-पिता संग सैफ-सबा - फोटो : Insatagram- @sabapataudi

सबा ने कुछ दिन पहले सैफ अली खान और सोहा अली खान संग अपनी भी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। इसमें तीनों ही कैमरे की ओर पोज देते नजर आ रहे थे। ब्लैक एंड व्हाइट यह फोटो इनके बचपन की है। इस तस्वीर के साथ सबा ने कैप्शन लिखा था 'भाई-बहन… हम सभी एक दूसरे के पीछे खड़े रहे... क्या वे खुशनसीब नहीं हैं कि उन्हें सबा जैसी बहन मिली है?'

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saba (@sabapataudi)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed