फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saas Bahu aur Flamingo Trailer: Dimple Kapadia Radhika Madan Deepak Dobriyal Hotstar Series Watch video here

Saas Bahu aur Flamingo Trailer:  'सास बहू और फ्लेमिंगो' का ट्रेलर आउट, ड्रग्स का धंधा करती नजर आईं डिंपल

Tue, 25 Apr 2023 10:45 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 25 Apr 2023 10:45 AM IST
सार

ट्रेलर में डिंपल कपाड़िया को रौबदार अंदाज में दिखाया गया है। यह सीरीज 5 मई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आ रही है।

विज्ञापन
Saas Bahu aur Flamingo Trailer: Dimple Kapadia Radhika Madan Deepak Dobriyal Hotstar Series Watch video here
Dimple Kapadia - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डिंपल कपाड़िया की बहु चर्चित वेब सीरीज 'सास बहू और फ्लेमिंगो' का ट्रेलर जारी हो गया है। इससे पहले इसका टीजर जारी हुआ था, जो दर्शकों को खूब पसंद आया। टीजर में सास-बहू के बीच खून की होली देखी गई। वहीं, ट्रेलर में इसकी वजह स्पष्ट होती दिख रही हैं। सीरीज में डिंपल कपाड़िया रानी बा के रोल में हैं, जो अपना घर  चलाने के साथ-साथ जड़ी-बूटी और हेंडीक्राफ्ट का बिजनेस करती है। इस बिजनेस के पीछे रानी बा एक और धंधा करती है और वह है फ्लेमिंगो (ड्रग्स) का। इस काम में रानी बा की बेटी और बहू पार्टनर हैं। 

विज्ञापन

Ram Charan Upasana: राम चरण और उपासना के घर आएगी 'लाडली'! अभिनेता ने लेटेस्ट इंटरव्यू में फैंस को दिया हिंट
विज्ञापन


राजस्थानी पृष्ठभूमि पर है कहानी
ट्रेलर की शुरुआत में रेगिस्तानी इलाका नजर आता है और बैकग्राउंड से एक आवाज आती है, 'हमारे बिजनेस के बारे में सब बताओ?' इसके जवाब में एक महिला की आवाज आती है, 'पूरे देश में ये पत्ते सिर्फ हम ही उगाते हैं। मार्केट में हमसे ज्यादा चोखो माल कोई नहीं बना सकता। इसको मार्केट में नाम है 'फ्लेमिंगो।' दृश्य और संवाद सुनते हुए यह स्पष्ट हो जाता है कि कहानी राजस्थानी बैकग्राउंड पर आधारित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Shashank Arora Interview: इसलिए नहीं भूलती इरफान संग रेगिस्तान में बिताई रात, बनने जा रहे मालेगांव का सुपरहीरो

रौबदार अंदाज में दिखीं डिंपल
इसके बाद सिगार पीते हुए डिंपल कपाड़िया नजर आती हैं और बताती हैं, 'लोग म्हारे को प्यार से रानी बा कहते हैं। मैंने पूरी जिंदगी रानी कॉपरेटिव को खड़ा करने में लगा दी और मैं कभी एकली नहीं थी।' और कौन था साथ? इस सवाल का जवाब है, 'बेटी और बहू भी धंधा संभाल सके हैं।' यहीं से कहानी में नया ट्विस्ट आता है। ट्रेलर में डिंपल कपाड़िया को रौबदार अंदाज में दिखाया गया है। 



इस दिन होगी रिलीज
डिंपल कपाड़िया के अलावा राधिका मदान, अंगीरा धर और ईशा तलवार भी जबरदस्त लुक में नजर आ रही हैं। सभी के किरदार एक से बढ़कर एक हैं। देखने से साफ है कि सभी एक्ट्रेसेज कमाल का काम इस शो में करने वाली हैं। सीरीज में खूंखार डिंपल कपाड़िया का सामना दीपक डोबरियाल से है। दीपक का किरदार रानी का दुश्मन है। वहीं, नसीरुद्दीन शाह भी इस शो का हिस्सा हैं। बता दें कि यह सीरीज 5 मई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आ रही है।
Nikhil Kamath: बिल गेट्स से निखिल ने सीखे कारोबारी मंत्र, नए पॉडकास्ट में निवेश के बारे में किए दिलचस्प खुलासे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed