फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saas Bahu Aur Flamingo Actress Radhika Madan Left TV When She Was At The Top due to this reason

Radhika Madan: राधिका मदान ने क्यों छोड़ी टीवी इंडस्ट्री? एक्ट्रेस की इस तीखी टिप्पणी में छिपी है वजह

Wed, 03 May 2023 11:13 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 03 May 2023 11:13 AM IST
सार

राधिका के बयान को लेकर उनकी काफी आलोचना हुई है। एकता कपूर और मशहूर टीवी एक्ट्रेस सायंतनी घोष समेत कई सेलेब्स ने नाराजगी जताई।

विज्ञापन
Saas Bahu Aur Flamingo Actress Radhika Madan Left TV When She Was At The Top due to this reason
राधिका मदान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री राधिका मदान अक्सर मीडिया की खबरों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी अभिनय यात्रा टीवी जगत से शुरू की थी। उन्होंने वर्ष 2014 में टीवी शो 'मेरी आशिकी तुम से ही' के जरिए डेब्यू किया था। 'मेरी आशिकी तुम से ही' में ईशानी का किरदार अदा कर राधिका ने काफी शोहरत बटोरी। इसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स भी मिले। इसके अलावा राधिका ने डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 8' में भी हिस्सा लिया था। इसके बाद राधिका ने टीवी की दुनिया को अलविदा कहकर बॉलीवुड का रुख किया। आखिर क्यों? आइए जानते हैं

विज्ञापन


टीवी के रवैये पर की थी टिप्पणी
राधिका ने न सिर्फ टीवी इंडस्ट्री से नाता तोड़ दिया, बल्कि इस इंडस्ट्री को लेकर तीखी टिप्पणी भी कर डाली। राधिका ने टीवी जगत में लंबे थकाऊ काम के घंटों और इनोवेशन की कमी को लेकर बात कही। राधिका ने बयान में कहा, 'टीवी इंडस्ट्री में 40-50 घंटे काम करना पड़ता है, जोकि काफी हैक्टिक होता है। स्क्रिप्ट के बारे में पूछे जाने पर कहा जाता है कि आप सेट पर चलो गरमा-गरमा स्क्रिप्ट आ रही है। लेकिन ऐसा नहीं होता है और डायरेक्टर आखिरी वक्त में बदलाव कर देते हैं।' राधिका के इस बयान से स्पष्ट है कि वह इस इंडस्ट्री में काम करने के रवैये से खुश नहीं थीं, इसलिए दूरी बना ली।
विज्ञापन

Nasir Khan: पद्म विभूषण सम्मानित नासिर ने अभिनय छोड़ अपना ली थी किसानी, भाई दिलीप कुमार के साथ की कई फिल्में
विज्ञापन
विज्ञापन


एकता कपूर ने जताई थी नाराजगी
राधिका के इस बयान को लेकर उनकी काफी आलोचना भी हुई। छोटे पर्दे की मशहूर शो मेकर एकता कपूर और मशहूर टीवी एक्ट्रेस सायंतनी घोष समेत कई सेलेब्स ने नाराजगी जताई और कहा कि जिस टीवी इंडस्ट्री ने राधिका के करियर की नींव रखी, वह उसे लेकर ही गलत बयान दे रही हैं।
Salman Khan: सलमान खान के फैंस के लिए शॉकिंग खबर, अब फिल्में नहीं बनाएंगे भाईजान! जानें क्या है पूरा मामला

इस सीरीज में आएंगी नजर
आपको बता दें कि राधिका मदान ने साल 2018 में निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म 'पटाखा' के जरिए डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने एक्टिंग करियर को नई ऊचांइयों तक पहुंचा दिया। राधिका मदान 'शिद्धत', 'कुत्ते', 'मर्द को दर्द नहीं होता', 'अंग्रेजी मीडियम' और 'मोनिका ओह माय डार्लिंग' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। जल्द ही वह वेब सीरीज 'सास बहू और फ्लेमिंगो' में नजर आएंगी। यह सीरीज 5 मई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
Photo Secret: पिता संग खिंचाई अर्जुन की इस फोटो में छिपा है दिलचस्प राज, जानें सच हुआ बेटे का कौन सा सपना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed