{"_id":"5c176eddbdec2256cf3e7bb9","slug":"saaho-makers-reveal-the-date-of-prabhas-film-saaho","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभास के फैंस के लिए बड़ा तोहफा, मेकर्स ने बताई 'साहो' की रिलीज डेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रभास के फैंस के लिए बड़ा तोहफा, मेकर्स ने बताई 'साहो' की रिलीज डेट
Mon, 17 Dec 2018 03:09 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 17 Dec 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
ट्रेलर
- फोटो : Trailer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'बाहुबली' से फैंस के दिलों पर छा जाने वाले प्रभास अब अपनी अगली फिल्म 'साहो' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। ये प्रभास की बिग बजट फिल्म है। फैंस के लिए प्रभास अब बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं। दरअसल, 'साहो' की रिलीज डेट सामने आ गई है।
फिल्म के निर्माताओं ने आज 'साहो' की रिलीज डेट का ऐलान किया । ट्विटर पर फिल्म के मेकर्स ने बताया है कि प्रभास स्टारर 'साहो' अगले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। मेकर्स ने लिखा, ‘इट्स शो टाइम... प्रभास की बिग बजट फिल्म साहो अगले साल 15 अगस्त के दिन दुनियाभर में रिलीज होगी।’
बता दें फिल्म 'साहो' में बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, प्रभास के साथ अदाकारी करती दिखाई देंगी । बताया जा रहा है कि श्रद्धा कपूर का किरदार 'साहो' में जबरदस्त एक्शन करता नजर आएगा। 'साहो' श्रद्धा की पहली टॉलीवुड फिल्म है । 'साहो' के निर्माताओं ने फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ-साथ जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, नील नितिन मुकेश, चंकी पांडे और एली अवराम जैसे हिन्दी कलाकार भी लिए हैं।
'साहो' के निर्माताओं ने प्रभास के जन्मदिन पर एक प्रमोशनल वीडियो रिलीज किया था। इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद अब हर कोई 'साहो' के ट्रेलर का इंतजार कर रहा है।

Its showtime! Magnum opus #Saaho releasing worldwide on 15th Aug, 2019.
विज्ञापन विज्ञापन
#Prabhas @ShraddhaKapoor @NeilNMukesh @bindasbhidu @arunvijayno1 @sujeethsign @UV_Creations @TSeries #SaahoOnAug15th pic.twitter.com/M7ZiaEHKvx— SKN (@SKNonline) December 17, 2018