फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ruslaan Teaser: Aayush Sharma action pack teaser out a punch and more in stylish actioner

Ruslaan Teaser: रिलीज हुआ 'रुसलान' का धमाकेदार टीजर, जबर्दस्त एक्शन करते दिखे आयुष शर्मा

Fri, 21 Apr 2023 11:52 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 21 Apr 2023 11:52 PM IST
सार

आयुष शर्मा एक्शन अवतार में अपनी आगामी फिल्म 'रुसलान' के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। इसका टीजर आज रिलीज हो गया है।

विज्ञापन
Ruslaan Teaser: Aayush Sharma action pack teaser out a punch and more in stylish actioner
आयुष शर्मा - फोटो : Instagram

विस्तार

सलमान खान की बहन के पति और अभिनेता आयुष शर्मा अब तक दो फिल्मों में नजर आए हैं। जहां एक लव ड्रामा फिल्म थी, वहीं दूसरी एक एक्शन पैक्ड फिल्म थी। दर्शकों का दोनों की फिल्मों को कुछ ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन आयुष शर्मा एक बार फिर फैंस के बीच अपना एक्शन अवतार लेकर लौट रहे हैं। 'अंतिम' के बाद आयुष शर्मा अपनी फिल्म 'रुसलान' लेकर आ रहे हैं। पिछले दिनों हुए इस फिल्म के एलान के बाद अब 'रुसलान' का पहला टीजर रिलीज हो गया है।  

विज्ञापन

रिलीज हुआ रुसलान का टीजर
आयुष शर्मा एक्शन अवतार में अपनी आगामी फिल्म 'रुसलान' के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। इसका टीजर आज रिलीज हो गया है। वीडियो में आयुष शर्मा जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। 'रुस्लान' एक एक्शनर फिल्म है, जिसका निर्देशन कात्यायन शिवपुरी ने किया है। सामने आए इस टीजर को देखकर पता लग रहा है कि यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म होने वाली है, जिसमें आयुष शर्मा जबर्दस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्शन से भरपूर है फिल्म का टीजर
टीजर में आयुष शर्मा के साथ-साथ जगपति बाबू भी नजर आ रहे हैं। जहां आयुष शर्मा के किस किरदार में है, वो खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन जगपति बाबू फिल्म में पुलिस का किरदार निभाते दिख रहे हैं। फिल्म में सुश्री मिश्रा मुख्य भूमिका निभा रही हैं। फिल्म केके राधामोहन ने प्रोड्यूस की है। यह फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन में है। आयुष ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'इंपेशेंट हूं, इंपल्सिव हूं और प्रोटोकॉल तो बिलकुल फॉलो नहीं करता हूं। तभी रुसलान के नाम से जाना जाता हूं। आ रहा हूं हाथ मैं गन और गिटार लेकर आ रहा हूं क्योंकि इस बार गिटार भी बजेगा और गन भी। टीज हुआ रिलीज।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aayush Sharma (@aaysharma)

विज्ञापन

ऐसा रहा आयुष का फिल्मी सफर
आयुष शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को उनकी पत्नी के भाई यानी सलमान खान ने फिल्म 'लवयात्री' से बॉलीवुड में लॉन्च किया था। यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। इसके बाद वह फिल्म 'अंतिम- द फाइनल ट्रूख' में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ सलमान खान भी मुख्य भूमिका में थे। लेकिन इस फिल्म का हश्र भी बुरा ही रहा था। अब आयुष शर्मा एक बार फिर स्क्रीन पर आ रहे हैं, देखना होगा कि इस फिल्म को फैंस की क्या प्रतिक्रिया मिलती है।
KKBKKJ Day 1 Collection: 10 साल में बॉक्स ऑफिस पर सलमान की सबसे खराब शुरुआत, टॉप 10 में भी नहीं टिके भाईजान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed