फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   RRR Complete one year ss rajamouli son karthikeya pens emotional note naatu naatu Oscars story Ntr ram charan

RRR: 'आरआरआर' के एक साल पूरा होने पर कार्तिकेय ने लिखा भावुक नोट, साझा की 'नाटू नाटू' की यह दिलचस्प कहानी

Sat, 25 Mar 2023 10:38 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 25 Mar 2023 10:38 PM IST
सार

'आरआरआर' की रिलीज को एक साल पूरा होने के मौके पर एसएस राजामौली के बेटे कार्तिकेय राजामौली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लंबा-चौड़ा इमोशनल नोट लिखा है।

विज्ञापन
RRR Complete one year ss rajamouli son karthikeya pens emotional note naatu naatu Oscars story Ntr ram charan
फिल्म 'आरआरआर' - फोटो : social media

विस्तार

ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' को आज एक साल पूरा हो चुका है। बीते साल 24 मार्च को एसएस राजामौली के निर्देशन वाली फिल्म 'आरआरआर' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में अपनी सफलता का परचम लहराया। हाल ही में 'आरआरआर' के 'नाटू नाटू' गाने ने ऑस्कर जीतकर नया इतिहास रच दिया। अब फिल्म के एक साल पूरा होने पर राजामौली के बेटे कार्तिकेय ने 'नाटू नाटू' गाने की एक दिलचस्प कहानी साझा की है।

विज्ञापन

RRR Complete one year ss rajamouli son karthikeya pens emotional note naatu naatu Oscars story Ntr ram charan
फिल्म 'आरआरआर' - फोटो : social media

'आरआरआर' की रिलीज को एक साल पूरा होने के मौके पर एसएस राजामौली के बेटे कार्तिकेय राजामौली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लंबा-चौड़ा इमोशनल नोट लिखा है। कार्तिकेय ने 'नाटू नाटू' गाने को बनाने और उसे शूट करने के पीछे के संघर्ष की कहानी को बताया और सभी कलाकार की सराहना की और उनके योगदान के बारे में बात की।

Ajay Devgn-Salman: बड़े पर्दे पर टाइगर 3 से भिड़ेगी अजय देवगन की फिल्म? औरों में कहां दम था पर आया यह अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

RRR Complete one year ss rajamouli son karthikeya pens emotional note naatu naatu Oscars story Ntr ram charan
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिकेय ने लिखा, 'आज का दिन बेहद भावुक कर देने वाला है। 'आरआरआर' ने रिलीज का शानदार एक साल पूरा कर लिया है। यह 365 दिनों के किसी अद्भुत उत्सव से कम नहीं है। साल 2017 की बात करें तो देश के दो मेगा फिल्म स्टार के साथ एक फिल्म बनाने के बाबा के विचार ने मुझे काफी उत्साहित कर दिया था, जिसमें कई सारे शानदार एक्शन सीक्वेंस और एक धमाकेदार डांस नंबर 'नाटू नाटू' शामिल था। बाबा ने जब फेस ऑफ सीक्वेंस और इस आइटम नंबर के लिए एक विशाल सेटअप के बारे में बताया तो वह वाकई हिला देने वाला रहा। जादुई कोरियोग्राफी और बड़े भाई तारक (एनटीआर) और चरण (रामचरण) ने सेट पर ताबड़तोड़ डांस परफॉर्मेंस से इसे शानदार बना दिया। कुल मिलाकर कहा जाए तो मुझे यह एहसास हो गया था कि यह गाना थिएटर में आग लगाने वाला है।'

Bhojpuri: प्रतिभा की खान हैं इन भोजपुरी सितारों की बेटियां, बॉलीवुड के स्टारकिड्स को देती हैं कड़ी टक्कर

विज्ञापन

RRR Complete one year ss rajamouli son karthikeya pens emotional note naatu naatu Oscars story Ntr ram charan
राजामौली, कार्तिकेय - फोटो : Social media

कार्तिकेय ने लिखा, 'हर कोई कहता है कि 'आरआरआर' ने इतिहास रचा है। यह एक फिल्म से आगे बढ़कर हमारे करियर में घटना, युग, मील का पत्थर और गौरव बन गया है। हम इसे विनम्रता के साथ अपने दिल में रखेंगे। साथ ही अपने देश को और अधिक गौरवान्वित करने के लिए काम करेंगे।

Rakesh Roshan: करण अर्जुन के लिए सलमान नहीं थे पहली पसंद, रियलिटी शो में राकेश रोशन ने किया दिलचस्प खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed