फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Roshni Walia Film I Am Banni To Be Screened At Cannes Film Festival 2021

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2021: फिल्म 'आई एम बन्नी' की होगी स्क्रीनिंग, रोशनी वालिया ने निभाया है मुख्य किरदार

Sun, 04 Jul 2021 05:59 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 04 Jul 2021 05:59 PM IST
सार

  • जुलाई में होगा कान्स फिल्म फेस्टिवल 2021 का आयोजन।
  • फेस्टिवल में फिल्म 'आई एम बन्नी'  की होगी स्क्रीनिंग।
  • फिल्म में एक्ट्रेस रोशनी वालिया ने निभाया है लीड रोल।

विज्ञापन
Roshni Walia Film I Am Banni To Be Screened At Cannes Film Festival 2021
रोशनी वालिया की फिल्म आई एम बन्नी का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कान्स फिल्म फेस्टिवल हर साल ज्यादातर मई के महीने में होता है लेकिन इस साल विश्व का सबसे सम्मानजनक फिल्मोत्सव 6 जुलाई से 17 जुलाई तक होने जा रहा है। अच्छी खबर ये है कि साल 2019 में बनी एक्ट्रेस रोशनी वालिया की फिल्म 'आई एम बन्नी' की स्क्रीनिंग इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल 2021 में होगी।

विज्ञापन


टीवी एक्ट्रेस रोशनी वालिया सोनी के सीरियल 'तारा फ्रॉम सतारा' में लीड किरदार में नजर आ चुकी हैं। अब अपनी फिल्म के कान्स में पहुंचने पर एक्ट्रेस काफी खुश हैं। उन्होंने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने बताया है कि उनकी मां ने उन्हें इस खबर की जानकारी दी तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ।

विज्ञापन

फिल्म 'आई एम बन्नी' साल 2019 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन नितिन चौधरी ने और निर्माण मिस्टर अनिल गर्ग, राहुल और गौरव गर्ग ने किया है। फिल्म की कहानी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और सत्य घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म में रोशनी वालिया के साथ गौरव गर्ग, हरजिंदर सिंह, अमांडा रोडारिया और विकास श्रीवास्तव भी हैं।
 

फिल्म की कहानी के बारे में बताते हुए रोशनी ने कहा, 'फिल्म की कहानी बहुत साधारण है। एक बच्ची है जिसे पढ़ना है और वो जिस गांव में रहती है। वहां किसी भी बच्ची को पढ़ने का मौका नहीं मिलता स्टैंडर्ड्स की वजह से और ये सोच की वजह से कि लड़कियों को घर पर ही रहना चाहिए, जो कि बहुत गलत है। हम इस जनरेशन में हैं जहां समानता बहुत मायने रखती है जो अभी भी गांव में कहीं न कहीं नहीं है। आप हीरो-हीरोइन में ही देख लीजिए कितना अंतर है, हिरोइन की ऐज लिमिट उतनी नहीं है जितनी हीरो की होती है। उनकी उम्र ज्यादा भी हो जाती है तो भी वो मेन हीरो की तरह काम कर सकते हैं जो की बहुत अनफेयर चीजें हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed