रोनित रॉय ने अपनी 'डार्लिंग' पत्नी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शेयर की अनदेखी तस्वीर
Ronit Roy Wife Birthday: एक्टर रोनित राय की पत्नी नीलम का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर रोनित ने पत्नी पर जमकर प्यार लुटाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोनित ने इंस्टाग्राम पर नीलम के साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर शेयर की और अपने प्यार का इजहार किया। रोनित ने लिखा कि वह कभी भी पूरी तरह से नहीं बता पाएंगे कि नीलम उनके लिए कितनी खास हैं। उन्होंने नीलम की तारीफ करते हुए कहा कि उनके और बच्चों के लिए नीलम ने बहुत कुछ किया है, जिसके लिए वह हमेशा आभारी रहेंगे। रोनित ने नीलम को 'अम्मा' कहकर पुकारा और उनके सपनों के पूरे होने की कामना की।
संजय कपूर ने नीलम को 'जिम पार्टनर' कहकर जन्मदिन की बधाई दी, जबकि स्मृति ईरानी ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। आएशा श्रॉफ ने लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे नीलम', हितेन तेजवानी ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो।'
इससे पहले, 25 अक्तूबर को रोनित के बेटे अगस्त्य का 18वां जन्मदिन था। रोनित ने अपने बेटे की बचपन और मौजूदा तस्वीरें शेयर कीं और उन्हें 'छोटा सा सिंबा' और 'राजा बेटा' कहकर प्यार भरा संदेश लिखा। उन्होंने अगस्त्य को आशीर्वाद दिया और उनकी कामयाबी की दुआ की। रोनित को आखिरी बार शो 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान' में राजा सोमेश्वर के किरदार में देखा गया था।
यह भी पढ़ें: 'माफ करने लायक नहीं...', एशा के बाद हेमा ने धर्मेंद्र की सेहत के बारे में दी जानकारी, मीडिया पर फूटा गुस्सा