{"_id":"6065d3136e4539031b349f42","slug":"rohit-shetty-takes-first-dose-of-corona-vaccine-at-nanavati-hospital-share-photo-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित शेट्टी ने लगवाया कोरोना का टीका, तस्वीर साझा करते हुए कहा- खतरों के खिलाड़ी ना बनें, टीका लगवाएं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रोहित शेट्टी ने लगवाया कोरोना का टीका, तस्वीर साझा करते हुए कहा- खतरों के खिलाड़ी ना बनें, टीका लगवाएं
Thu, 01 Apr 2021 07:35 PM IST
विजयाश्री गौर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 01 Apr 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
रोहित शेट्टी
- फोटो : Instagram
देश में जैसे जैसे कोरोना पैर पसार रहा है वैसे ही लोग सतर्कता बरतते हुए कोरोना का टीका लगवा रहे हैं। बॉलीवुड के बहुत से सितारे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं वहीं कुछ इससे बाहर भी निकल आए हैं। बहुत से सितारों ने कोरोना वैक्सीनेशन भी करवा लिया है। इस लिस्ट में मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी का नाम भी शामिल है। फिल्मकार रोहित शेट्टी ने बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के टीके की पहली खुराक ली।
विज्ञापन
‘सिंघम’ और ‘गोलमाल’ श्रृंखला की फिल्मों के लिए मशहूर शेट्टी ने मुंबई के नानावती अस्पताल में टीका लगवाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली है। 48 साल के फिल्म निर्देशक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘एक्शन और स्टंट फिल्मों में होते हैं, लेकिन वास्तविक जीवन में खतरों का खिलाड़ी नहीं बनें। टीका लगवाएं। कोविड से लड़ने का यही तरीका है। आज टीका लगवाया।’’
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
बता दें कि रोहित शेट्टी से पहले सलमान खान, संजय दत्त, शर्मिला टैगोर, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, मोहनलाल, जितेंद्र, कमल हासन, नागार्जुन, नीना गुप्ता, राकेश रोशन और जॉनी लीवर आदि फिल्मी हस्तियां टीका लगवा चुकी हैं। बहुत से बॉलीवुड सेलेब्स ने अभी तक कोरोना का टीका नहीं लगवाया है। हालांकि बहुत जल्द वो भी कोरोना का टीका लगवाते नजर आएंगे।