फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rohit Shetty Residence Firing Case Crime Branch Arrested Six More Accused From Rajasthan

रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mon, 16 Feb 2026 01:13 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 16 Feb 2026 01:13 PM IST
सार

Rohit Shetty Residence Firing Case: रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जानिए मामले में अब तक कुल कितने लोगों की हुई गिरफ्तारी...

विज्ञापन
Rohit Shetty Residence Firing Case Crime Branch Arrested Six More Accused From Rajasthan
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर हुई गोलीबारी मामले में अब बड़ा एक्शन हुआ है। इसमें छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के अनुसार, आरोपियों को राजस्थान में पकड़ा गया और उन्हें मुंबई लाया जा रहा है। इस मामले में अब तक कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन

 

दीपक शर्मा समेत पांच लोगों को किया गया गिरफ्तार
इस बारे में जानकारी देते हुए मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शहर पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने रविवार रात हरियाणा और राजस्थान से कथित शूटर दीपक शर्मा और इस मामले में शामिल पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को शहर लाया गया है। इन गिरफ्तारियों के साथ पुलिस ने अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा ने आदित्य गायकी (19), सिद्धार्थ येनपुरे (20), समर्थ पोमाजी (18), स्वप्निल सकत (23) और आसाराम फासले को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने कथित तौर पर शूटर को स्कूटर, अन्य सामान और हथियार मुहैया कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिश्नोई गैंग के आदमी ने ली है हमले की जिम्मेदारी, पुलिस ने लगाई मकोका
  • अधिकारी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य शुभम लोनकर ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है।
  • लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य शुभम लोनकर इस मामले में वांछित आरोपियों में शामिल है।
  • उसने कथित तौर पर सोशल मीडिया पोस्ट में शेट्टी के आवास पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है।
  • शुभम लोनकर एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और बांद्रा स्थित बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास पर हुई गोलीबारी के मामले में भी वांछित है।
  • पुलिस ने इस मामले में मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) की कड़ी धारा लगाई है।
1 फरवरी को हुई थी गोलीबारी
1 फरवरी को रात 12:45 बजे जुहू इलाके में शेट्टी की नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर कम से कम पांच गोलियां चलाई गईं। एक गोली इमारत के अंदर स्थित जिम के शीशे को लगी थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed