फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rohit Shetty meets Prime Minister of Mauritius Pravind Jugnauth singham again film shooting to start October

Rohit Shetty: मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ से रोहित की मुलाकात, 'सिंघम अगेन' की शूटिंग पर आया अपडेट

Wed, 26 Jul 2023 10:37 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 26 Jul 2023 10:37 PM IST
सार

रोहित शेट्टी अपनी आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' के साथ बड़ा धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। निर्देशक ने 'सिंघम अगेन' की शूटिंग के सिलसिले में मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की है।

विज्ञापन
Rohit Shetty meets Prime Minister of Mauritius Pravind Jugnauth singham again film shooting to start October
प्रविंद जुगनाथ के साथ रोहित शेट्टी - फोटो : facebook

विस्तार

बॉलीवुड के चर्चित निर्देशकों में शामिल रोहित शेट्टी इन दिनों अपने कॉप यूनिवर्स को बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। निर्देशक इस समय अपनी सुपरहिट कॉप फ्रेंचाइजी 'सिंघम' की अगली फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। जहां कुछ दिनों पहले रोहित शेट्टी ने साझा किया था कि फिल्म की स्टोरी पर काम शुरू कर चुके हैं, वहीं अब खबर आ रही है कि निर्देशक ने 'सिंघम अगेन' की शूटिंग के सिलसिले में मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की है। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।  

विज्ञापन

Rohit Shetty meets Prime Minister of Mauritius Pravind Jugnauth singham again film shooting to start October
प्रविंद जुगनाथ के साथ रोहित शेट्टी - फोटो : facebook

रोहित शेट्टी अपनी आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' के साथ बड़ा धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और करीना कपूर समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। रोहित की यह फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और अगले कुछ महीनों में इसकी शूटिंग शुरू की जा सकती है। इसी के चलते हाल ही में रोहित शेट्टी मॉरीशस पहुंचे, जहां उन्हें प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ के साथ मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rohit Shetty meets Prime Minister of Mauritius Pravind Jugnauth singham again film shooting to start October
प्रविंद जुगनाथ के साथ रोहित शेट्टी - फोटो : facebook

रोहित शेट्टी संग हुई इस मुलाकात के बाद में मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने निर्माता-निर्देशक के साथ अपनी मुलाकात की कुछ तस्वीरें साझा फेसबुक पर साझा कीं। इन तस्वीरों के साथ पीएम प्रविंद जुगनाथ ने 'सिंघम अगेन' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक खुशखबरी भी साझा की। दरअसल, मॉरीशस के प्रधानमंत्री के घोषणा की कि रोहित शेट्टी अक्तूबर से उनके देश में शूटिंग करेंगे। उन्होंने यह भी लिखा कि सिंघम जैसी फिल्मों की बदौलत रोहित शेट्टी के देश में कई प्रशंसक हैं।
Gadar 2 Trailer: बाप-बेटे की जोड़ी ने पाकिस्तान में मचाया गदर, ट्रेलर में मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज

विज्ञापन

Rohit Shetty meets Prime Minister of Mauritius Pravind Jugnauth singham again film shooting to start October
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, मॉरीशस के पीएम के साथ रोहित शेट्टी की यह पहली मुलाकात नहीं थी। साल 2015 में जब निर्देशक अपनी फिल्म 'दिलवाले' के लिए शूटिंग लोकेशन तलाश रहे थे, तब भी रोहित शेट्टी मॉरीशस के तत्कालीन प्रधान मंत्री अनिरुद्ध जुगनाथ से मिले थे। पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध, प्रविंद के पिता हैं। गौरतलब है, रोहित शेट्टी ने 'दिलवाले' के कुछ अंडरवॉटर सीन मॉरीशस में ही फिल्माए थे।
Kevin Spacey: यौन उत्पीड़न के सभी मामलों से बरी हुए केविन स्पेसी, लंदन कोर्ट में फैसला सुन रो पड़े अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed