फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rohit Shetty gifts Shah Rukh Khan a bicycle!

शाहरुख खान को दिलवाले के सेट पर रोहित शेट्टी ने गिफ्ट की साइकिल

Thu, 18 Jun 2015 03:35 PM IST
Updated Thu, 18 Jun 2015 03:35 PM IST
विज्ञापन
Rohit Shetty gifts Shah Rukh Khan a bicycle!

फिल्मी सितारों को अब तक आपने बड़े-बड़े गिफ्ट मिलने की खबरें तो पढ़ी होंगी। लेकिन शाहरुख को हाल ही में एक साइकिल गिफ्ट में मिली है। शाहरुख ने खुद ट्विटर पर ये जानकारी दी है।

विज्ञापन


शाहरुख को साइकिल गिफ्ट देने वाला उनका कोई प्रशंसक नहीं बल्कि मशहूर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी हैं। शाहरुख ने खुद ही ये राज भी ट्विटर पर खोल दिया है कि उनको मिले इस गिफ्ट की वजह क्या हैं।
विज्ञापन


शाहरुख का कहना है कि रोहित शेट्टी ने उनको इसलिए साइकिल दी है ताकि वो साइकिल चलाकर जल्दी ही फिट हो जाएंगे।

शाहरुख घुटने के आपरेशन के बाद नहीं हैं स्वस्थ

Rohit Shetty gifts Shah Rukh Khan a bicycle!

शाहरुख के घुटने का ऑपरेशन पिछले 21 मई को मुंबई में हुआ था जिसके बाद छड़ी के सहारे चल रहे शाहरुख की तस्वीरें भी सामने आईं थी। इस ऑपरेशन के बाद ये कहा जा रहा है कि शाहरुख पूरी तरह फिट नहीं हैं।

शाहरुख जल्दी ही पूरी तरह फिट हो जाए ऐसा रोहित शेट्टी जरूर चाहते होंगे। क्योंकि शाहरुख और रोहित शेट्टी इस समय बुल्गारिया में हैं। वहां शाहरुख रोहित की फिल्म 'रईस' की शूटिंग बहुत जल्दी ही शुरु करने वाले हैं।

लंबे समय बाद 'रईस' में साथ दिखेंगे शाहरुख और काजोल

Rohit Shetty gifts Shah Rukh Khan a bicycle!
रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म 'रईस' में शाहरुख खान और काजोल एक बार फिर साथ-साथ दिखेंगे। इससे पहले 'माई नेम इज खान' में दोनो साथ नजर आए थे। रोहित शेट्टी के साथ ये शाहरुख की दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनो नें 'चेन्नई एक्सप्रेस' में साथ-साथ काम किया था।

'रईस' में शाहरुख और काजोल के अलावा वरुण धवन और कीर्ति सेनन भी मुख्य किरदारों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed