फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani star Alia Bhatt talks about daughter Raha says she has a career plan for her

Alia Bhatt: फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखेंगी राहा कपूर? आलिया ने बताया बेटी का करियर प्लान

Fri, 21 Jul 2023 03:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 21 Jul 2023 03:10 PM IST
सार

यूं तो स्टार्स के बच्चे अक्सर फिल्मी दुनिया में ही एंट्री लेते हैं। मगर, राहा के लिए आलिया का कुछ अलग ही प्लान है। खुद उन्होंने इसका जिक्र किया है।

विज्ञापन
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani star Alia Bhatt talks about daughter Raha says she has a career plan for her
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। दोनों सितारे फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस दौरान फिल्म के अलावा आलिया ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी भी कई बातें शेयर कीं। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी राहा के करियर प्लान का खुलासा भी किया।

विज्ञापन


बेटी के करियर पर की बात
आलिया भट्ट ने अप्रैल में रणबीर कपूर के साथ शादी की। इसके बाद नवंबर में इनके घर बेटी राहा का जन्म हुआ। नन्ही राहा अभी सिर्फ आठ महीने की हैं, लेकिन आलिया ने अभी से उनके करियर की प्लानिंग कर ली है। यूं तो स्टार्स के बच्चे अक्सर फिल्मी दुनिया में ही एंट्री लेते हैं। मगर, राहा के लिए आलिया का कुछ अलग ही प्लान है। खुद उन्होंने इसका जिक्र किया है।
विज्ञापन

Kamal Haasan: 'शोले' फिल्म से है कमल हासन को नफरत, अमिताभ बच्चन से कहा- उस रात मैं सो नहीं पाया
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्मी दुनिया में नहीं आएगी बेटी?
आलिया भट्ट का कहना है कि उनकी बेटी साइंटिस्ट बनेगी। आलिया भट्ट ने एक बातचीत के दौरान कहा, 'मैं उससे कहती हूं, 'तू तो साइंटिस्ट ही बनेगी।' आलिया शादी और मां बनने के बाद पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बखूबी निभा रही हैं। कई मीडिया इंटरव्यू में वह कह चुकी हैं कि उनकी प्राथमिकता अब परिवार और उनकी बेटी है। हालांकि, वह फिल्मी दुनिया छोड़ेंगी नहीं, लेकिन अब प्राथमिकताएं बदल गई हैं।
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन ने लीक किया 'पुष्पा 2' का डायलॉग? यहां जानें क्या है सच्चाई

इस दिन होगी रिलीज
बता दें कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बेटी राहा के जन्म के बाद आलिया की पहली फिल्म है। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आलिया-रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी अहम रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है, जो लंबे ब्रेक के बाद निर्देशन की दुनिया में लौट रहे हैं।
Adipurush: 'आदिपुरुष' के बैन पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, मेकर्स ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed