फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani fame Anjali Anand reveals she was accused of getting work in Adult favours

Anjali Anand: 'मोटी लड़की को कौन काम देता है, डायरेक्टर के साथ सोई होगी', ऐसे आरोपों पर छलका अंजलि का दर्द

Sat, 05 Aug 2023 07:22 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 05 Aug 2023 07:22 PM IST
सार

अभिनेत्री अंजलि आनंद ने काफी दिनों के बाद ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से बड़े पर्दे पर वापसी की है। इस फिल्म में अभिनेत्री को गायत्री की भूमिका में देखा जा सकता है। दर्शकों ने फिल्म में अंजलि के अभिनय की भी खूब सराहना की है।

विज्ञापन
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani fame Anjali Anand reveals she was accused of getting work in Adult favours
अंजलि आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री अंजलि आनंद ने काफी दिनों के बाद ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से बड़े पर्दे पर वापसी की है। इस फिल्म में अभिनेत्री को गायत्री की भूमिका में देखा जा सकता है। दर्शकों ने फिल्म में अंजलि के अभिनय की भी खूब सराहना की है। अब हाल ही में, अंजलि ने एक इंटरव्यू में अपने फिल्मी करियर के बारे में बात की और बताया कि कैसे उन्होंने खुद पर कभी संदेह नहीं किया। भले ही उनके आसपास कई ऐसे लोग थे, जिसने अभिनेत्री के लुक को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया था।

विज्ञापन

लोगों की मानसिकता पर अंजलि का कटाक्ष
अंजलि ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा कि मोटे लोग को देखकर लोग उन्हें फिल्मों में सिर्फ खाने के रोल में देखना ही पसंद करते हैं, जो कि गलत है। अभिनेत्री ने कहा, ‘पहली की फिल्मों में मोटे लोगों को केवल खाने का रोल ही दिया जाता था। एक मोटी लड़की है जो फ्रेंच फ्राइज या बर्गर खा रही होती है। उसके मुंह से खाना गिर रहा होता है। बदलते दौर के साथ अब लोगों को अपनी मानसिकता बदलने की भी जरूरत है। अब किसी मोटे व्यक्ति को हर वक्त सिर्फ खाते हुए नहीं दिखाना चाहिए।'

Pushpa 2: भव्य सेट के साथ अब यहां शुरू होगी 'पुष्पा 2' की शूटिंग, अल्लू अर्जुन की फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल  मीडिया पर लोगों ने किया था ट्रोल
करण जौहर की फिल्म से पहले अंजलि कई हिट टेलीविजन शोज में नजर आ चुकी थीं। अभिनेत्री ने बताया कि 10 साल पहले, जब उन्होंने एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया था तो लोग उनसे कहते थे कि वह कभी एक्टर नहीं बन सकतीं। अंजलि ने कहा कि उस समय भी वह जानती थी कि वह क्या चाहती हैं। उस वक्त वह कोई भी रोल करने को तैयार थीं। भले ही वह रोड साइड बर्गर खाने का ही क्यों न हो।

Sunny Deol: 'सड़ा हुआ बॉलीवुड नहीं, सड़े हुए इंसान हैं', इंडस्ट्री में ड्रग्स की लत पर सनी देओल का बड़ा बयान

विज्ञापन

लोगों ने कहा काम के बदले दिया होगा सेक्सुअल फेवर
अभिनेत्री ने यह भी साझा किया कि जब वह अपने दूसरे टीवी शो में मुख्य भूमिका में आईं तो लोगों ने उनसे पूछना शुरू कर दिया कि क्या उन्हें ये सब सेक्सुअल फेवर देने से मिला है। सोशल मीडिया पर मुझे लेकर भद्दे कमेंट किए जाने लगे थे। अभिनेत्री ने कहा,  ‘लोगों ने मुझे डीएम करना भी शुरू कर दिया था और कहा था कि 'एक मोटी लड़की को मुख्य भूमिका में दूसरा शो कौन देता है? मुझे यकीन है कि वह किसी के साथ सो रही होगी।' मुझे सच में हैरानी होने लगी कि लोग कितना गलत सोचते हैं। क्या कोई लड़की सिर्फ इसलिए आगे नहीं जा सकती क्योंकि वह मोटी है? लोगों की ऐसी मानसिकता को बदलने की जरूरत है।’

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed