फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rocky aur Rani ki Prem Kahani Karan Johar Change alia ranveer film release date due to Actress maternity leave

Rocky aur Rani ki Prem Kahani: आलिया की वजह से बदली रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट, जानें पूरा माजरा

Tue, 15 Nov 2022 07:29 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 15 Nov 2022 07:29 PM IST
सार

काफी अरसे बाद करण जौहर अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी' में निर्देशन की कमान संभालते नजर आएंगे। करण जौहर ने हाल ही में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया है।

विज्ञापन
Rocky aur Rani ki Prem Kahani Karan Johar Change alia ranveer film release date due to Actress maternity leave
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। कभी पर्सनल, तो कभी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से सुर्खियां बटोरने वाले करण जौहर इन दिनों निर्देशन की दुनिया में वापसी करने के लिए लाइमलाइट में बने हुए हैं। दरअसल, काफी अरसे बाद करण जौहर अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी' में निर्देशन की कमान संभालते नजर आएंगे। करण जौहर ने हाल ही में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया है। ऐसा होने के बाद लोगों के दिलों में एक प्रश्न जरूर उठा था कि आखिर करण ने ऐसा क्यों किया? इसका खुलासा भी हो गया है। चलिए जानते हैं कि आखिर करण जौहर ने इसकी रिलीज डेट में बदलाव क्यों किया। 

विज्ञापन

फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' इन दिनों काफी चर्चाओं में है। दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर की यह फिल्म फरवरी 2023 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब करण जौहर ने इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है और इसे अप्रैल 2023 में रिलीज करने का फैसला किया है। निर्माता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को इसकी सूचना दी और लिखा कि सात वर्षों के बाद अपने घर यानी की सिनेमाघर में लौटने का समय आ गया है। 
Yashoda Box Office Collection: यशोदा की कमाई में गिरावट जारी, पांचवें दिन फिल्म ने किया इतने करोड़ का कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले फरवरी में रिलीज होने जा रही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर 28 अप्रैल 2023 कर दिया है। आपको बता दें, करण ने यह फैसला अपनी मुंह बोली बेटी यानी आलिया भट्ट की वजह से लिया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य किरदार में हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। लेकिन अभी भी इस फिल्म का एक रोमांटिक गाना शूट नहीं किया गया है क्योंकि आलिया भट्ट मैटरनिटी लीव पर थीं। करण उस गाने को फिल्म का अहम हिस्सा मानते हैं, इसलिए उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट को टालने का फैसला लिया है।
Bigg Boss 16: 'मां-बाप ने कुछ नहीं सिखाया क्या..' किचन ड्यूटी को लेकर अर्चना और प्रियंका में हुआ घमासान

विज्ञापन

इन रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के इस रोमांटिक कहानी गाने की शूटिंग यूरोप में की जाएगी। आलिया जैसे ही शूटिंग पर वापस आएंगी इस गाने को फिल्माया जाएगा। इस फिल्म में एक बार फिर आलिया और रणवीर सिंह की जोड़ी बड़े पर्दे पर कमाल दिखाती नजर आएगी। इससे पहले दोनों 'गली बॉय' में रोमांस करते दिखाई दिए थे।
Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस की खबर सुन आग बबूला हुईं स्वरा, आफताब को राक्षस बता कही दी यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed