Rocketry: 'रॉकेट्री' की सफलता पर रजनीकांत ने माधवन को किया सम्मानित, क्या आपने देखीं दोनों की यह तस्वीर?
फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' की सफलता के बाद अब सुपरस्टार रजनीकांत ने आर माधवन से मुलाकात की है। इस दौरान साउथ अभिनेता ने माधवन को सम्मानित किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' को दर्शकों का बेहद प्यार मिला। सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में माधवन ने इसरो साइंटिस्ट नंबी नारायण की कहानी को दिखाया था। इस फिल्म के समर्थन में कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वहीं, अब इस फिल्म के लिए माधवन को साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने सम्मानित किया है। हाल ही में, रजनीकांत ने आर माधवन और नंबी नारायण से मुलाकात की। साउथ सुपरस्टार ने फिल्म की सफलता के बाद माधवन और नंबी नारायण को सम्मानित किया। इस मौके की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
आर माधवन ने सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं। पहले वीडियो में रजनीकांत माधवन को शॉल ओढ़ाते हैं, जिसके बाद माधवन रजनीकांत के पैर छूते हैं। दूसरे वीडियो में रजनीकांत नंबी नारायण को शॉल ओढ़ाते दिख रहे हैं। इसके बाद, इस मौके की दो खूबसूरत तस्वीरें भी दिखाई गई हैं, जो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही हैं। फैंस इस पोस्ट पर कमेंट कर अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं।
आर माधवन ने इस पोस्ट के साथ एक खूबसूरत कैप्शन दिया है, जिसमें उन्होंने रजनीकांत का धन्यवाद कहा है। उन्होंने लिखा, 'जब आपको एक-मैन इंडस्ट्री और खुद लीजेंड के सामने दूसरे लीजेंड से आशीर्वाद मिलता है। यह अनंत काल के लिए अंकित क्षण होता है। आपके दयालु शब्द और प्यार के लिए धन्यवाद रजनीकांत सर। इस प्रेरणा ने हमें पूरी तरह से तरोताजा कर दिया है। हम आपको पूरी दुनिया की तरह प्यार करते हैं।' सोशल मीडिया पर आर माधवन का यह पोस्ट खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस इस पोस्ट पर कमेंट कर दोनों कलाकारों और नंबी नारायण के लिए प्यार जाहिर कर रहे हैं।
फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' जासूसी के झूठे आरोपों में गिरफ्तार हुए अंतरिक्ष वैज्ञानिक नंबी नारायणन की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में जहां इंटरवल से पहले नंबी नारायणन की उपलब्धियों और स्पेस विज्ञान में उनके योगदान को दर्शाया गया है। वहीं, इंटरवल के बाद उनके साथ हुए अत्याचार और अन्याय की लड़ाई को दिखाया गया है। 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 40 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर भी आ चुकी है।