प्रोमो में आगे दिखाया जाता है कि प्रिंस नरूला और रिया चक्रवर्ती भिड़ जाते हैं। इनकी पहले भी कई बार बहस हो चुकी है। इस बार फिर हुई। रिया कहती हैं, 'आप मुझे मत बताओ कि मुझे अपने बारे में नहीं पता। मुझे अपने बारे में सब पता है। और नहीं सुनूंगी आपसे।' प्रिंस कहते हैं कि मैं आपसे बहुत तमीज में बात कर रहा हूं। तो रिया कहती हैं, तुम अपना देखो ना। फिर प्रिंस कहते हैं कि तुम करा लो टास्क अपने से। तो एक्ट्रेस उनसे आवाज नीचे करने के लिए बोलती हैं।
यह भी पढ़ें: '72 हूरें' का ट्रेलर जारी, दिखाया गया आतंकवाद की काली दुनिया का सच
Ashneer Grover: 'रोडीज 19' में हुई अशनीर ग्रोवर की एंट्री, आते ही प्रिंस नरूला और गौतम गुलाटी की लगाई क्लास
'शार्क टैंक' के बाद अब बिजनेस किंग अशनीर ग्रोवर रियलिटी शो 'रोडीज 19: कर्म या कांड' में नजर आ रहे हैं। इसमें तमाम तरह से कंटेस्टेंट्स अपने अतरंगी हुनर्स से दर्शकों को लगाकार एंटरटेन कर रहे हैं।
विस्तार
'शार्क टैंक' के बाद अब बिजनेस किंग अशनीर ग्रोवर रियलिटी शो 'रोडीज 19: कर्म या कांड' में नजर आ रहे हैं। इसमें तमाम तरह से कंटेस्टेंट्स अपने अतरंगी हुनर्स से दर्शकों को लगाकार एंटरटेन कर रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा मजा ऑडियंस को गैंग लीडर्स की लड़ाइयों में आ रहा है। आए दिन कुछ-न-कुछ ऐसा होता है, जिससे शो और भी मजेदार बन जाता है। इस बार फिर रिया चक्रवर्ती और प्रिंस नरूला का पंगा हुआ है। तो वहीं शो में अशनीर ग्रोवर ने भी गौतम गुलाटी की जमकर क्लास लगाई है।
रोडीज सीजन 19 का हालही में नया प्रोमो रिलीज हुआ है जिसमें, गौतम गुलाटी पहले अशनीर ग्रोवर को इम्प्रेस करते दिखाई देते हैं। कहते हैं, 'आप भी दिल्ली हो, मैं भी दिल्ली से हूं, साथ मिलकर पार्टनरशिप करते हैं।' इस पर अशनीर भड़क जाते हैं। वह कहते हैं, 'क्या दिल्ली दिल्ली लगा रखा है। सरकार थोड़ी न बनानी है यहां पर।'
इसके बाद प्रिंस नरूला आते हैं। वह भी अशनीर को इम्प्रेस करके अपनी टीम में लेने की कोशिश करते हैं। गौतम गुलाटी से 4 कदम आगे चलकर कहते हैं, 'आप दिल्ली के नहीं, पूरे हिंदुस्तान के हैं।' तो अशनीर अपना पंच मारते हुए कहते हैं- 'पहले तो मक्खन वाला पार्ट कट कर दे।' हालांकि इसके बाद क्या हुआ, ये तो एपिसोड में मालूम होगा।