फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Riya Kumari aka Isha Alya Death: Know About Jharkhand Famous Actress Profile Work Family and husband

Riya Kumari Death: तीन साल की बेटी को बिलखता छोड़ गईं रिया कुमारी, झारखंड के इस सीरियल में करती थीं काम

Wed, 28 Dec 2022 09:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 28 Dec 2022 09:45 PM IST
सार

रिया कुमारी झारखंड में खोरठा और क्षेत्रीय भाषाओं के अलबम में ईशा आलिया के नाम से काम करती थी।

विज्ञापन
Riya Kumari aka Isha Alya Death: Know About Jharkhand Famous Actress Profile Work Family and husband
Riya Kumari - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म और टीवी जगत पर इन दिनों मानों मुसीबतों के पहाड़ टूट रहे हैं। फैंस अभी टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत के गम से उबर नहीं पाए हैं कि झारखंड की चर्चित एक्ट्रेस रिया कुमारी इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में बुधवार (28 दिसंबर) को रिया कुमारी के साथ लूटपाट का प्रयास किया गया। असफल होने पर बदमाशों ने रिया की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रिया के अचानक निधन से फैंस को गहरा सदमा लगा है। बता दें कि रिया झारखंड के लोक सीरियल 'वह चलचित्र' की एक्ट्रेस थीं। आइए जानते हैं उनके बारे में..

विज्ञापन


विज्ञापन

Riya Kumari aka Isha Alya Death: Know About Jharkhand Famous Actress Profile Work Family and husband
Riya Kumari - फोटो : सोशल मीडिया

रिया कुमारी झारखंड में खोरठा और क्षेत्रीय भाषाओं के अलबम में ईशा आलिया के नाम से काम करती थी। झारखंड के लोकल टीवी सीरियल्स के अलावा रिया यूट्यूब  पर म्यूजिक वीडियोज को लेकर भी खूब मशहूर थीं। उनके डांस के फैंस दीवाने थे।
Filmy Wrap: पीएस-2 की रिलीज डेट का एलान और विवेक ने फिर साधा 'बेशरम रंग' पर निशाना, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Riya Kumari aka Isha Alya Death: Know About Jharkhand Famous Actress Profile Work Family and husband
Riya Kumari - फोटो : सोशल मीडिया

रिया के परिवार में उनके पति प्रकाश कुमार और एक तीन वर्षीय बेटी है। रिया कुमारी अपने पति और बेटी के साथ ही कार से कोलकाता जा रही थीं, जिस वक्त उनके साथ यह हादसा हुआ। रिया की अचानक मौत से उनके चाहने वालों को तगड़ा झटका लगा है। वहीं तीन वर्ष की मासूम उम्र में एक्ट्रेस की बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया है। बता दें कि रिया कुमारी के पति प्रकाश कुमार फिल्म डायरेक्टर हैं। उन्होंने भी कई शॉर्ट और विज्ञापन फिल्मों का निर्माण किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रकाश माइंस का कारोबार भी करते हैं।
Gandhi Godse Ek Yudh: 'गांधी गोडसे एक युद्ध' से तनीषा संतोषी का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन

Riya Kumari aka Isha Alya Death: Know About Jharkhand Famous Actress Profile Work Family and husband
Riya Kumari - फोटो : सोशल मीडिया

बताया जा रहा है कि रिया कुमारी पति प्रकाश कुमार और दो साल की बेटी के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 16 से कोलकाता की ओर जा रही थी। उसी दौरान यह घटना हुई, जहां बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि करीब सुबह छह बजे रिया कुमारी अपने परिवार के साथ बागनान थाना क्षेत्र में महिष रेखा के पास रुकी थीं। उसी दौरान तीन लोगों ने उन पर हमला कर दिया और सामान लूटने की कोशिश की। अभिनेत्री के पति ने बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने रिया कुमारी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।  स्थानीय लोगों ने उनकी मदद की और अभिनेत्री को उलुबेरिया के एससीसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रिया कुमारी को मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक रियी की उम्र महज 22 वर्ष थी। इतनी कम उम्र में ही रिया ने झारखंड इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली थी। उनके निधन से स्थानीय सिनेमा को गहरा आघात पहुंचा है।
Nakuul Mehta: नकुल मेहता ने 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' शो को कहा अलविदा, बोले- मुझे लगता है मैं अब...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed