फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ritesh Deshmukh Son Rahil Deshmukh Makes His Acting Debut With Raja Shivaji

‘राजा शिवाजी’ में किसने निभाया छोटे छत्रपति शिवाजी का किरदार? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान, ट्रेलर में दिखी झलक

Tue, 21 Apr 2026 10:53 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 21 Apr 2026 10:53 AM IST
सार

Raja Shivaji: राजा शिवाजी के ट्रेलर ने जहां अपनी भव्यता और स्टार कास्ट से लोगों का ध्यान खींचा, वहीं एक और खास वजह से भी ये चर्चा में आ गया है। जानिए क्या है ट्रेलर में खास। 

विज्ञापन
Ritesh Deshmukh Son Rahil Deshmukh Makes His Acting Debut With Raja Shivaji
राहिल देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रितेश देशमुख स्टारर और डायरेक्टोरियल ‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन और महेश मांजरेकर जैसे सितारे भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही चर्चाओं में है, लेकिन एक और वजह है, जो इस ट्रेलर को और खास बनाता है। 

विज्ञापन

किसने निभाया छोटे शिवाजी का रोल?
बता दें कि राजा शिवाजी के साथ रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख के 10 साल के बेटे राहिल देशमुख ने एक्टिंग डेब्यू किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहिल ने इसी फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है। ट्रेलर में उनकी छोटी सी झलक देखने को मिलती है, लेकिन उतने में ही उन्होंने लोगों का ध्यान खींच लिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेलर में दिखी झलक 
बताया जा रहा है कि राहिल फिल्म में छोटे छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर के एक सीन में वह अपने भाई के साथ बातचीत करते नजर आते हैं, जिससे शिवाजी महाराज के बचपन की झलक दिखाई गई है। ये सीन अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। बता दें कि राहिल, रितेश और जेनेलिया के दूसरे बेटे हैं और उनका जन्म 2016 में हुआ था। 

Ritesh Deshmukh Son Rahil Deshmukh Makes His Acting Debut With Raja Shivaji
राजा शिवाजी का ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कब रिलीज होगी फिल्म? 
रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित ‘राजा शिवाजी’ का निर्माण जियो स्टूडियो और जेनेलिया डिसूजा ने मिलकर किया है। ‘राजा शिवाजी’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपए के ऊपर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed