Riteish Deshmukh: चार से पांच एडल्ट कॉमेडी करने वाले इकलौते अभिनेता हैं रितेश, कहा- पिता के सीएम होते हुए भी..
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख का कहना है कि वह इकलौते ऐसे अभिनेता हैं, जिसने 4-5 एडल्ड कॉमेडी फिल्में की हैं और इसके लिए उन्हें कोई शर्म नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख अपनी हर फिल्म को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनकी ज्यादातर फिल्में कॉमेडी होती हैं। अभिनेता हर तरह का किरदार बखूबी निभा लेते हैं। वह हमेशा अपनी एक्टिंग के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं। यही वजह है कि रितेश देशमुख का नाम हमेशा बेहतरीन अभिनेताओं में गिना जाता है। वह अपने किरदार में खुद को इस तरीके से ढाल लेते हैं कि लोग उनकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाते हैं। रितेश देशमुख हमेशा अपने किरदार को लेकर प्रयोग करने के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में रितेश से एक इंटरव्यू के दौरान फिल्मों में उनके किरदारों के बारे में पूछा तो जानिए अभिनेता ने क्या जवाब दिया।
इस फिल्म से कर रहे निर्देशन की शुरुआत
रितेश देशमुख इस समय अपनी मराठी फिल्म वेद को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए वह अपने निर्देशन की शुरुआत कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान भी कैमियो रोल करते नजर आएंगे। हाल ही में अभिनेता ने कहा है कि आज के समय में अच्छे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने का सिर्फ एक तरीका है कि उन कहानियों से जुड़ना जो आज की संस्कृति और समाज के लिए सही हो। रितेश ने आगे कहा कि मुझे अलग-अलग ऑप्शन के साथ प्रयोग करने की स्वतंत्रता इसलिए मिली क्योंकि शायद मैंने बहुत जल्द ही शुरुआत कर दी थी।
अभिनेता से पूछा गया कि क्या वह अपने फैसलों को ध्यान में रखते हुए बदलते हैं कि कुछ समय के बाद जब बच्चे उनकी फिल्म देखेंगे तो वो क्या सोचेंगे। इसके जवाब में अभिनेता ने कहा- मैंने एक्टर के रूप में खुद को संतुष्ट करने के लिए फिल्में की हैं। रितेश ने बताया कि वह अकेले ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने 4-5 एडल्ट कॉमेडी फिल्में की हैं। अभिनेता का कहना है कि उनको इसके लिए कोई अफसोस नहीं है।
'मुझे अपने लिए चीजें चुनने की आजादी'
रितेश देशमुख ने आगे कहा कि जब मैंने ऐसी फिल्में की तब मेरे पिता मुख्यमंत्री थे। ऐसी फिल्में करना मेरी पसंद थी। मुझे अपने लिए चीजें चुनने की आजादी थी। माता-पिता ने कभी ये नहीं बताया कि मुझे क्या करना क्या नहीं। बता दें कि रितेश की मराठी फिल्म वेद में उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। जेनेलिया के अलावा इस फिल्म में जिया शंकर, अशोक सराफ और शुभंकर तावड़े भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे।