फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   riteish deshmukh genelia dsouza kids doing namaste to paparazzi netizens says ye hain sanskaar

Riteish-Genelia: पैपराजी को देखते ही रितेश और जेनेलिया के बच्चों ने कहा नमस्ते, यूजर्स बोले- अच्छे संस्कार

Tue, 28 Feb 2023 02:38 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 28 Feb 2023 02:38 PM IST
सार

रितेश और जेनेलिया ने जिस तरह से बच्चों की परवरिश की है और संस्कारों को बच्चों में पिरोया है, उसे देख सब तारीफ करते हैं। हाल ही जब कपल के साथ उन बेटों-रियान और राहिल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए, तो उनका अंदाज सभी को पसंद आया।
 

विज्ञापन
riteish deshmukh genelia dsouza kids doing namaste to paparazzi netizens says ye hain sanskaar
रितेश देशमुख, जेनिलिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा बॉलीवुड के बेहतरीन कपल  हैं। इनकी जोड़ी फैंस को भी पसंद आती है और वह प्यार लुटाते नजर आते हैं। रितेश और जेलेनिया के बच्चे भी बेहद प्यारे हैं। दोनों जब भी मम्मी-पापा के साथ कहीं भी नजर आते हैं तो पैपराजी से हाथ जोड़कर नमस्ते कहते हैं। उनके इस संस्कार की हर कोई तारीफ करता है। रितेश और जेनेलिया ने जिस तरह से बच्चों की परवरिश की है और संस्कारों को बच्चों में पिरोया है, उसे देख सब तारीफ करते हैं। हाल ही जब कपल के साथ उन बेटों-रियान और राहिल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए, तो उनका अंदाज सभी को पसंद आया।

विज्ञापन


यूजर्स ने लुटाया प्यार
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि पैपराजी को सामने से देखते ही रियान और राहिल ने उनके सामने हाथ जोड़ लिए और हाथ जोड़ते हुए ही चलते रहे। इसके बाद जेनेलिया और रितेश ने भी कैमरे के सामने हाथ जोड़ लिए। इसे देखने के बाद फैंस कपल और बच्चों की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कितने अच्छे संस्कार दिए हैं, जब भी पैपराजी को देखते हैं तो हाथ जोड़ लेते हैं'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'अच्छे संस्कार बचपन से ही दिख जाते हैं'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, यह बॉलीवुड का परफेक्ट कपल है, दूसरों तरह शो ऑफ नहीं करते हैं'।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Yami Gautam: 'एक लाइन खींचनी होगी', फैन की इस हरकत से नाराज यामी गौतम का फूटा गुस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)



इसलिए जोड़ते हैं हाथ
बता दें हाल ही में आई फिल्म वेड के प्रमोशन के दौरान पैपराजी ने जेनेलिया से बच्चों के हाथ जोड़ने को लेकर सवाल पूछा था, जिसपर जेनेलिया ने कहा था, 'रिस्पेक्ट में कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं। यह एक ऐसी चीज है, जिसे लेकर मैं और रितेश काफी सजग हैं और बहुत ख्याल रखते हैं। हम लोगों के घर में भी जो भी लोग हैं और जो भी काम करते हैं, सभी को 'मामा' और 'अंकल' कहकर बुलाया जाता है। यही चीज हमने अपने बच्चों को भी सिखाई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed