फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yami Gautam recalls a young fan recording her video without her consent says it was so bad

Yami Gautam: 'एक लाइन खींचनी होगी', फैन की इस हरकत से नाराज यामी गौतम का फूटा गुस्सा

Tue, 28 Feb 2023 01:43 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 28 Feb 2023 01:43 PM IST
सार

बॉलीवुड सेलिब्रिटिज को बहुत बार पब्लिक में मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। खासकर तब जब लोग फैन बनकर उनका गलत तरीके से फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। इसी क्रम में अभिनेत्री यामी गौतम अपने साथ हुई एक घटना को याद करते हुए बताया कैसे एक फैन ने बिना परमिशन उनके साथ वीडियो बना लिया।

विज्ञापन
Yami Gautam recalls a young fan recording her video without her consent says it was so bad
यामी गौतम - फोटो : insta

विस्तार

बॉलीवुड सेलिब्रिटिज को बहुत बार पब्लिक में मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। और कई बार ये हालात उनको बड़ा असहज कर जाते हैं। खासकर तब जब लोग फैन बनकर उनका गलत तरीके से फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। इन हालातों का सामना कमोबेश हर किसी सेलिब्रिटी को करना पड़ा है। हाल ही में ऐसा ही एक वाक्या बी टाउन दमदार आलिया भट्ट के साथ हुआ। जिसपर यामी ने अपने साथ हुए इसी तरह की एक घटना को बताया है। जब उनके एक फैन ने बिना परमिशन उनके साथ वीडियो बना लिया। यामी इससे बहुत अपसेट हो गई थीं। अभिनेत्री ने अब इस घटना पर अपना रिएक्शन देते हुए पब्लिक में लोगों के व्यवहार को लेकर एक लाइन खींचने की जरूरत पर जोर दिया है।

विज्ञापन

Yami Gautam recalls a young fan recording her video without her consent says it was so bad
यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

बिना परमिशन बनाया वीडियो
यामी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि एक बार उनके फार्म में 'एक लड़का आया था, वह बहुत यंग था, तकरीबन 19-20 साल का। उसने मेरे स्टाफ ने कहा कि वह फैन मेरे साथ सेल्फी क्लिक कराना चाहता है, लेकिन वह वीडियो बना रहा था, जिसकी मुझे बिलकुल जानकारी नहीं थी और वीडियो भी काफी बुरा था। इसी के साथ यामी ने बताया कि इस वीडियो को उनके फैन ने अपने व्लॉग में शेयर किया और इसके लिए उसे मिलियन व्यूज मिले।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Yami Gautam recalls a young fan recording her video without her consent says it was so bad
यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

एक लाइन खींचनी होगी
यामी गौतम ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा 'ऐसे वीडियो पर कमेंट आने से लोग सोचते हैं कि मुझे कमेंट मिल गया, लेकिन इस तरह का गलत व्यवहार दूसरों को दिखाता है कि वह भी कुछ ऐसा ही करें। जबकि, हर चीज की एक लिमिट है और ऐसी हर हरकत ठीक नहीं होती'।

विज्ञापन

Yami Gautam recalls a young fan recording her video without her consent says it was so bad
यामी गौतम - फोटो : amar ujala
वर्क फ्रंट की बात करें तो यामी गौतम हाल ही में ‘लॉस्ट’ में दिखाई दी थीं जो इसी महीने रिलीज हुई थी। एक्ट्रेस की किटी में कई अपकिंग प्रोजेक्ट्स हैं इनमें अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के साथ ‘ओह माय गॉड 2’ शामिल है। इसके अलावा यामी 'चोर निकल के भगा' में भी नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन फिल्म अवॉर्ड समारोह में क्यों नदारद रहे Jr. NTR, अधिकारियों ने किया खुलासा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed