फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   riteish deshmukh and vivek oberoi bank chor gets u a certificate film to be release on 16 june

'बैंक चोर' को मिला U/A सर्टिफिकेट, 16 जून को आएगी फिल्म

Fri, 09 Jun 2017 11:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Fri, 09 Jun 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
riteish deshmukh and vivek oberoi bank chor gets u a certificate film to be release on 16 june
'बैंक चोर'
रितेश देशमुख और विवेक ओबरॉय स्टारर फिल्म 'बैंक चोर' को सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट दे दिया है। इसे सेंसर बोर्ड ने मामूली ऑडियो डब्स और बिना किसी सीन को काटे पास किया है।
विज्ञापन


वाई फिल्म्स के एक बयान के अनुसार, 'बैंक चोर' तीन चोरों की कहानी है जो बैंक में डाका डालने के लिए सबसे खराब दिन चुनते हैं। तीनों चोर, चंपक, गेंदा और गुलाब बेवकूफ दिखाए गए हैं और इसमें एडल्ट कॉमेडी नहीं है। फिल्म की टीम चाहती थी कि ये पारिवारिक दर्शकों के हिसाब से बनाई जाए।
विज्ञापन


रितेश ने कहा, 'फिल्म बनाते समय हमारे दिमाग में पारिवारिक दर्शक ही चल रहे थे और हम बहुत खुश हैं कि इसे अच्छी रेटिंग मिली है। ये सभी उम्र के लोगों को पसंद आने वाली है। फिल्म 16 जून को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं विवेक ने कहा है, 'हालांकि मैं फिल्म में एक बिंदास पुलिस वाले का रोल निभा रहा हूं फिर भी मैंने इसमें स्मोकिंग या कोई गलत शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है क्योंकि हम युवा और परिवार वालों को फिल्म से अलग नहीं करना चाहते थे।'


फिल्म को बंपी ने डायरेक्ट किया है और आशीष पटेल इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में रिया चक्रवती, साहिल वैद, भूवन अरोड़ा, विक्रम थापा और बाबा सेहगल भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed