11 महीने 11 दिन तक कैंसर से जंग लड़ने के बाद अब फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे ऋषि कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार ऋषि कपूर कैंसर से जंग जीतने के बाद अब काम पर वापस लौटने जा रहे हैं। ऋषि, निर्देशक हितेश भाटिया की फिल्म से वापसी करेंगे। सामने आई जानकारी के मुताबिक फिल्म की शूटिंग 5 दिसंबर से मुंबई में शुरू होगी। फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, 'अभी फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम चल रहा है। गुरुवार से मुंबई में फिल्म की शूटिंग एक तरह से शुरू से शुरू होगी। जिसके बाद जनवरी में करीब एक महीन तक दिल्ली में शूटिंग चलेगी।' गौरतलब है कि ऋषि ने पिछले साल दिल्ली में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी। हालांकि कैंसर के इलाज के लिए ऋषि कपूर को शूटिंग को बीच में ही छोड़ न्यूयॉर्क रवाना होना पड़ा था।
इस फिल्म के जरिए ऋषि कपूर और जूही चावला फिर एक बार स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगे। गौरतलब है कि दोनों की जोड़ी को 90 के दशक में खूब पसंद किया गया था। दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया जिनमें 'बोल राधा बोल', 'रिश्ता तो हो ऐसा', 'साजन के घर' और 'दरार' जैसी फिल्में शुमार हैं। उल्लेखनीय है कि भारत वापस लौटने के बाद ऋषि ने अपने करीबी दोस्तों के साथ वक्त गुजारा जिनमें जितेन्द्र, राकेश रोशन और भाई रणधीर कपूर शामिल हैं। वह अमिताभ बच्चन और एकता कपूर की दिवाली पार्टी में भी नजर आए थे।
अमेरिका में 11 महीने 11 दिन तक कैंसर से जंग लड़ने के बाद ऋषि कपूर 10 सितंबर को देश वापस लौटे थे। वापस आने से पहले से ही वह फिल्मों में वापसी करने को लेकर काफी उत्साहित थे। उन्होंने कहा था, 'मैं जब देश वापस लौटूंगा तब मैं 15 दिनों का ब्रेक लूंगा ताकि मैं अपनों से फिर से एक बार जुड़ सकूं और भारतीय समयानुसार ढल सकूं। जिसके बाद मैं उम्मीद करता हूं कि मैं सिंतबर के आखिरी दिनों तक शूटिंग शुरू कर दूं।'
श्रीदेवी के बारे में बोलीं दीपिका पादुकोण, 'उनके वो मैसेज आज भी मेरे पास हैं जिसमें उन्होंने...'