{"_id":"0648b61c6533a3022d996bc0d23b9c70","slug":"rishi-kapoor-shouted-beadly-on-fan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाथरूम में दिखा ऋषि कपूर का भद्दा रूप ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बाथरूम में दिखा ऋषि कपूर का भद्दा रूप
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 09 Aug 2013 03:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में ऋषि कपूर 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। शामिल होने की वजह यह थी कि ऋषि, जीतेंद्र के बहुत खास दोस्त हैं।
विज्ञापन
लेकिन उसी पार्टी में कुछ ऐसा वाकया हुआ कि लोगों के सामने ऋषि कपूर का एक नया चेहरा सामने आया।
दरअसल हुआ यह है कि ऋषि कपूर अफरातफरी में वाशरूम जा रहे थे कि तभी उनके पीछे पीछे उनका एक फैन उनके साथ बाथरूम तक पहुंच गया।
वह ऋषि को जताने लगा कि वह उनका कितना बड़ा फैन है और काफी सालों से वह यह कोशिश कर रहा है कि वह उनसे मिल पाये।
उसने ऋषि से आग्रह किया कि वह उसे एक ऑटोग्राफ दे दें। ऋषि ऑटोग्राफ देना तो दूर, वे उस फैन पर इस कदर भड़के कि वह भूल गए कि वह कहां हैं। उन्होंने उस फैन को जम कर गालियां भी दी।
विज्ञापन
उनका यह रूप देख कर वहां सभी दंग थे। आग बबूला ऋषि थोड़ी देर में वहां से चले गये। बाद में जब यह खबर मीडिया के कानों में पहुंची तो सभी चौंक गये कि आखिर ऋषि कपूर को हो क्या गया अचानक कि वे इस कदर भड़क उठे।
विज्ञापन
इस बारे में जब ऋषि से बात की गयी तो उन्होंने साफ कहा कि कोई बाथरूम में हो और उससे कोई ऑटोग्राफ मांगेगा तो ऐसा ही होगा।
ऋषि को इस बात का कोई मलाल नहीं। लेकिन बेचारे उस फैन का तो उस दिन बहुत बुरा हाल हुआ और वह रोते रोते वहां से चला गया