{"_id":"42237d04d6d6281d9f945ddebeba2e85","slug":"rishi-kapoor-demands-goverment-honour-for-shammi-kapoor-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए किसके लिए सरकारी सम्मान मांग रहे हैं ऋषि कपूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानिए किसके लिए सरकारी सम्मान मांग रहे हैं ऋषि कपूर
Updated Wed, 13 May 2015 11:13 AM IST
विज्ञापन
दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने अंकल और दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर के हिंदी सिनेमा के प्रति उनके योगदान के लिए मरणोपरांत सम्मान की बात की है।
विज्ञापन
ऋषि (62) ने ट्विटर पर अपने विचारों को साझा करते हुए कहा, `मेरा दुख यही है कि शम्मी कपूर को अपने जीवन में कभी भी सरकारी सम्मान प्राप्त नहीं हुआ। मरणोपरांत पुरस्कृत करना भी अच्छा होगा।`
विज्ञापन
ऋषि ने रविवार को अपने अंकल और अभिनेता शशि कपूर को दादासाहेब फाल्के सम्मान दिए जाने के बाद यह ट्वीट किया। कपूर परिवार में यह तीसरा दादासाहेब फाल्के पुरस्कार आया है।
विज्ञापन
शशि के पिता पृथ्वीराज कपूर और बड़े भाई राज कपूर भी इस पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। शम्मी कपूर को उनके प्रशंसक भारतीय सिनेमा जगत का एल्विस प्रेसली कहा करते थे।
शम्मी ने 'कश्मीर की कली', 'तीसरी मंजिल', 'एन इवनिंग इन पेरिस' जैसी शानदार फिल्मों में काम किया। उनके गुर्दो ने काम करना बंद कर दिया था, जिस वजह से 14 अगस्त 2011 को उनका निधन हो गया था।