बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए रोक दी शादी, ऋचा चड्ढा के हीरो ने किया ऐसा काम
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर को स्टार राजीव गोविंदा पिल्लई की एक तस्वीर शेयर करते हुए लोगों के सामने एक बड़ी बात का खुलासा किया है। ऋचा चड्ढा ने बताया कि उनकी फिल्म शकीला में उनके को स्टार राजीव गोविंदा पिल्लई ने केरल में आई बाढ़ में फंसे लोगों की मदद करने के लिए अपनी शादी स्थगित कर दी है। आपको बता दें कि राजीव गोविंदा पिल्लई का घर केरल के नन्नूर में है। 4 दिन पहले ही उनकी शादी होनी वाली थी लेकिन केरल में बाढ़ रूपी आपदा के चलते उन्होंने अपनी शादी फिलहाल रोक दी है और बाढ़ मं फंसे लोगों की मदद में जुट गए हैं। ऋचा चड्ढा ने बताया कि राजीव छोटी नाव बनाने में मदद कर रहे हैं ताकि निचले इलाकों में जाकर वहां फंसे लोगों को बाहर निकाल सकें। ऋचा ने इंस्टाग्राम पर राजीव की जमकर तारीफ की है और कहा है कि वह बहुत अच्छे इंसान है। उनके जैसा बनना बहुत मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापनA post shared by Richa Chadha (@therichachadha) on