Social Media: करण जौहर के विवाद के बीच रिया कपूर ने किया पोस्ट, दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए लिखी यह बात
कुछ दिनों पहले ही कभी खुशी कभी गम के 20 साल पूरे आ होने की खुशी में करण जौहर ने बॉलीवुड के अपने करीबी दोस्तों के लिए अपने घर पर एक पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्ट सहित कई सितारे शामिल हुए थे।
विस्तार
कुछ दिनों पहले ही कभी खुशी कभी गम के 20 साल पूरे आ होने की खुशी में करण जौहर ने बॉलीवुड के अपने करीबी दोस्तों के लिए अपने घर पर एक पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्ट सहित कई सितारे शामिल हुए थे। जिसके बाद मलाइका और आलिया का टेस्ट रिजल्ट तो नेगेटिव आया, लेकिन करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा टेस्ट रिजल्ट्स के बाद कोरोना पॉजिटिव निकले, जिसके बाद बीएमसी ने उनकी पूरी बिल्डिंग को सेनीटाइज करवाया।
रिया कपूर ने साझा की पार्टी की तस्वीर
करण जौहर के विवाद के बीच अब निर्माता और अनिल कपूर की लाड़ली रिया कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। दरअसल रिया कपूर और उनके पति करण बूलानी ने अपने अपने दोस्तों के लिए एक क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया था। इन तसवीरों को साझा करते हुए रिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘निश्चिंत रहिए, हम सभी अपना टेस्ट करवा चुके हैं। दरअसल ये 7 दिसम्बर की तस्वीर है जहां करीना और अमृता भी शामिल हुए थे और अगले ही दिन उन्होंने करण जौहर की हाउस पार्टी अटेंड की थी। जिसके बाद वो कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
View this post on Instagram
रिया कपूर की पार्टी में शामिल हुए थे ये सितारे
रिया कपूर ने खुद की तस्वीरों के साथ-साथ अपनी करीबी दोस्त और डिजाइनर मसाबा गुप्ता और उनके बॉयफ्रेंड सत्यदीप मिश्रा के साथ तस्वीर साझा की थी। इसके साथ ही उनके कई और करीबी दोस्तों ने भी ये पार्टी अटेंड की थी। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में रिया कपूर ने लिखा, ‘हैप्पी हॉलिडेज। जब ये सब पिक्चर ली जा रही थी उसके 20 मिनट बाद हम सभी सो गए थे। खुश और सुरक्षित हैं क्योंकि हम सभी ने टेस्ट करवाया है’।
करीना ने भी साझा की थी तस्वीरें
करीना इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। ऐसे में उन्होंने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिया कपूर की पार्टी की तस्वीरें साझा की थी। उनकी इस पार्टी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा और मसाबा गुप्ता एक साथ पार्टी करने के लिए पहुंचें थे। रिया कपूर की फिल्मों की बात करें तो वो आईशा, खूबसूरत, वीरे दी वेडिंग सहित कई फिल्मों में बतौर निर्माता काम कर चुकी हैं।