फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rhea Chakraborty celebrates Anusha Dandekar's birthday calls her sunshine

Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती ने ऐसे मनाया अनुषा दांडेकर का जन्मदिन, इंस्टाग्राम पर लिखी यह बात

Mon, 10 Jan 2022 04:43 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 10 Jan 2022 04:43 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। रविवार को उन्होंने वीजे अनुषा दांडेकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं।

विज्ञापन
Rhea Chakraborty celebrates Anusha Dandekar's birthday calls her sunshine
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। रविवार को उन्होंने वीजे अनुषा दांडेकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। दरअसल, रिया और अनुषा दांडेकर बेस्ट फ्रेंड हैं। रविवार को अनुषा दांडेकर का बर्थडे था। ऐसे में रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम के जरिए उनको बधाई दी और उनके साथ तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)



उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में अनुषा के साथ कई तस्वीरें शेयर की थीं। रिया ने सबसे पहले अनुषा, शिबानी और अपने दोस्तों के साथ छत पर बैठे हुए अपनी एक तस्वीर साझा की थी। इसके बाद उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें वह और अनुषा घास पर बैठी हंसती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में रिया चक्रवर्ती ने लिखा, मेरी #ब्राउनस्कीनब्यूटी अनुष्का दांडेकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग क्वीन भी लगाया। उन्होंने अनुष्का दांडेकर के लिए लिखा कि तुम मेरे लिए सनशाइन टिंकर हो। यह आपका अब तक का सबसे अच्छा वर्ष होने जा रहा है, मुझे यह पता है! लव यू- रैबिट।

इससे पहले अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने लड़कियों को एक खास सलाह दी थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लड़कियों को ब्यूटी जाल में नहीं फंसने की सलाह दी थी। उन्होंने पोस्ट शेयर कर अपनी गर्ल फैंस को इंस्टाग्राम अकाउंट पर होने वाले ब्यूटी के जाल के लिए आगाह किया था। उन्होंने लड़कियां को नेचुरल ब्यूटी पर भरोसा करने की सलाह दी थी। अपनी पोस्ट में रिया चक्रवर्ती ने लिखा था, ‘सभी लड़कियों को मैं एक जेंटल रिमाइंडर देने जा रही हूं। आप जैसी हैं.. बहुत खूबसूरत हैं.. आप इंस्टा ब्यूटी और फिल्टर्स के मायाजाल में मत फंसना। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed